
सुप्रीम कोर्ट के कॉलेजियम ने की 8 हाई कोर्ट में चीफ जस्टिस की नियुक्ति की सिफारिश
AajTak
सुप्रीम कोर्ट के कॉलेजियम ने आठ हाईकोर्ट्स में चीफ जस्टिस की नियुक्ति की सिफारिश की है. इन नियुक्तियों के अलावा बड़ी संख्या में में हाईकोर्ट के जजों के तबादले भी किए गए हैं. जल्दी ही इन सिफारिशों की सूची सरकार को भेजी जाएगी
सुप्रीम कोर्ट के कॉलेजियम ने आठ हाई कोर्ट्स में चीफ जस्टिस की नियुक्ति की सिफारिश की है. इन नियुक्तियों के अलावा बड़ी संख्या में में हाईकोर्ट के जजों के तबादले भी किए गए हैं. जल्दी ही इन सिफारिशों की सूची सरकार को भेजी जाएगी. सूत्रों के मुताबिक, कलकत्ता, इलाहाबाद जैसे इन हाईकोर्ट में से कई में तो पहले से ही कार्यवाहक चीफ जस्टिस ही कार्यभार संभाल रहे थे और कुछ के चीफ जस्टिस सुप्रीम कोर्ट आ गए हैं. कुछ हाईकोर्ट से जजों का तबादला भी दूसरे हाइकोर्ट्स में किया गया है. सूत्रों के मुताबिक 27 जजों के तबादले को कॉलेजियम ने मंजूरी दी है.

'सब देखते रहे, वो गोली चलाता रहा…' वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज हत्याकांड की चश्मदीद छात्रा शिवांगी सिंह का बयान सामने आया है. उसने बताया कि बीएससी छात्र सूर्य प्रताप सिंह को बचाने की कोशिश हुई, लेकिन हमलावर दोबारा लौटकर गोली मार गया. घटना के बाद कॉलेज सुरक्षा, प्रशासन की भूमिका और कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं, जिससे छात्रों में डर और आक्रोश का माहौल है.

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.









