
सुप्रीम कोर्ट की फटकार के बाद आया CBI का जवाब, खुद को दिए 100 में से 70 अंक, जानें क्यों?
AajTak
CBI के निदेशक सुबोध कुमार जायसवाल ने सुप्रीम कोर्ट को बताया कि पिछले 10 सालों में एजेंसी दोष सिद्धि करने में लगभग 65 से 70 प्रतिशत की सफलता दर बनाए रखने में सक्षम रही है. दरअसल, केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) की कार्यशैली पर नाराजगी जाहिर करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने उससे उसकी सफलता दर की रिपोर्ट मांगी थी, जिसके जवाब में जायसवाल ने जवाबी हलफनामा दिया है.
बीते माह सुप्रीम कोर्ट ने एक बार फिर से केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) की कार्यशैली पर नाराजगी जाहिर की थी और एजेंसी से सफलता दर की रिपोर्ट मांगी थी. इसको लेकर सीबीआई के निदेशक सुबोध कुमार जायसवाल ने अपने जवाबी हलफनामे में सुप्रीम कोर्ट को बताया कि पिछले 10 सालों में एजेंसी दोष सिद्ध करने में लगभग 65 से 70 प्रतिशत की सफलता दर बनाए रखने में सक्षम रही है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










