
सुपर संडे पर फैन्स को मिलेगा डबल डोज... पहले बांग्लादेश, फिर साउथ अफ्रीका को सबक सिखाएगी टीम इंडिया
AajTak
सुपर संडे को भारतीय क्रिकेट फैन्स को डबल रोमांच मिलेगा. पहले एशिया कप राइजिंग स्टार्स के फाइनल में भारतीय महिला टीम बांग्लादेश से भिड़ेगी, फिर टी20 विश्व कप 2026 के सुपर-8 मुकाबले में पुरुष टीम का सामना दक्षिण अफ्रीका से होगा. दोनों मैचों में भारत से जीत की बड़ी उम्मीदें हैं.
क्रिकेट फैन्स के लिए संडे सच में सुपर होने वाला है. एक ही दिन में टीम इंडिया दो बड़े मुकाबलों में मैदान पर उतर रही है. पहले एशिया कप राइजिंग स्टार्स टूर्नामेंट के फाइनल में भारतीय महिला टीम बांग्लादेश से भिड़ेगी, और उसके बाद टी20 विश्व कप 2026 में भारतीय पुरुष टीम का सामना दक्षिण अफ्रीका से होगा.
यानी दिन की शुरुआत महिला टीम के खिताबी मुकाबले से होगी और शाम को नजरें टी20 विश्व कप के सुपर-8 मुकाबले पर टिकी रहेंगी.
पहले बांग्लादेश से खिताबी जंग
एशिया कप राइजिंग स्टार्स के फाइनल में भारत और बांग्लादेश की महिला टीमें आमने-सामने होंगी. पूरे टूर्नामेंट में भारतीय टीम ने संतुलित प्रदर्शन किया है. बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों विभागों में टीम ने मजबूती दिखाई है, जिसके दम पर वह फाइनल तक पहुंची है.
बांग्लादेश की टीम भी कम नहीं आंकी जा सकती. उपमहाद्वीप की परिस्थितियों में वह हमेशा चुनौती पेश करती है. ऐसे में फाइनल मुकाबला रोमांचक होने की पूरी उम्मीद है. भारतीय महिला टीम की कोशिश होगी कि वह दबाव के इस मुकाबले में संयम बनाए रखे और ट्रॉफी अपने नाम करे.
दोनों टीमों के इस टूर्नामेंट के सफर पर अगर नजर डालें तो बांग्लादेश ने अपने 3 में से 3 मैच जीतकर फाइनल में जगह बनाई है. वहीं, भारत ने 3 में से 2 मैच जीते हैं और फाइनल में उसे जगह मिली है.

IPL 2026 से पहले कोलकाता नाइटराइडर्स (KKR) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) को बड़ा झटका लगा है. आकाश दीप और जैक एडवर्ड्स चोट के कारण टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं. उनकी जगह सौरभ दुबे और डेविड पायन को टीम में शामिल किया गया है. दुबे KKR से 30 लाख में जुड़े हैं, जबकि पायन SRH के लिए 1.5 करोड़ में खेलेंगे.












