
सुपर डांसर 4 से बाहर शिल्पा शेट्टी? नए सेलेब्स हर हफ्ते करेंगे शो में एंट्री
AajTak
शिल्पा शेट्टी कई सालों से सुपर डांसर को जज कर रही हैं. लेकिन राज कुंद्रा की गिरफ्तारी के बाद से शिल्पा ने खुद को रियलिटी शोज से दूर कर लिया है. वे अपनी हालिया रिलीज फिल्म हंगामा 2 का प्रमोशन भी नहीं कर पाई थीं. राज कुंद्रा केस के चलते शिल्पा शेट्टी को भी खामियाजा भुगतना पड़ रहा है. शिल्पा को भी लोगों की खरी खरी सुनने को मिल रही है.
पोर्नोग्राफी केस में जबसे राज कुंद्रा का नाम सामने आया है, शिल्पा शेट्टी के लिए मुसीबत खड़ी हो गई है. शिल्पा ने 14 साल बाद फिल्मों में वापसी की थी. लेकिन राज की गिरफ्तारी के चलते वे इस मोमेंट को सेलिब्रेट नहीं कर पाईं. शिल्पा रियलिटी शो सुपर डांसर 4 के सेट पर भी नजर नहीं आ रही हैं. संभावना जताई जा रही है अभी शिल्पा को अभी और समय लगेगा सेट पर वापसी करने में.More Related News

हीरोइन थीं 'धुरंधर' रणवीर सिंह की दादी, 'डांसिंग लिली ऑफ पंजाब' कहलाईं, पोते को दी एक्टिंग की विरासत
एक्टर रणवीर सिंह के पेरेंट्स और बहन का फिल्म इंडस्ट्री से कोई लेना-देना नहीं है. लेकिन क्या आप जानते हैं रणवीर की दादी मशहूर एक्ट्रेस रही थीं. उनका नाम चांद बर्क था. रणवीर को एक्टिंग का ये टैलेंट उनकी दादी से ही विरासत में मिला है.












