
सुनील गावस्कर ने लगवाई कोरोना की वैक्सीन, कोविशील्ड की डोज ली
AajTak
सुनील गावस्कर ने मंगलवार को कोरोना वायरस की वैक्सीन लगवाई. उन्होंने कोविशील्ड का पहला टीका लगवाया. गावस्कर से पहले कपिल देव, रवि शास्त्री समेत कई दिग्गज क्रिकेटर वैक्सीन लगवा चुके हैं.
महान क्रिकेटर सुनील गावस्कर ने मंगलवार को कोरोना वायरस की वैक्सीन लगवाई. उन्होंने कोविशील्ड का पहला टीका लगवाया. गावस्कर से पहले कपिल देव, रवि शास्त्री समेत कई दिग्गज क्रिकेटर वैक्सीन लगवा चुके हैं. 71 साल के गावस्कर ने मुंबई में कोविशिल्ड वैक्सीन की पहली डोज ली. बता दें कि देश में टीकाकरण अभियान का दूसरा चरण चल रहा है. 1 मार्च से 60 से ज्यादा उम्र वाले लोग वैक्सीन को लगवा पा रहे हैं. इसके अलावा 45 साल की उम्र से ज्यादा वाले वे लोग, जो किसी गंभीर बीमारी से ग्रसित हैं, वे भी वैक्सीन लगवाने के पात्र हैं.
14 साल के वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल डेब्यू पर ही छक्का लगाकर सभी को चौंका दिया था. मैच से पहले राहुल द्रविड़ और संजू सैमसन ने उनसे गेम प्लान पूछा था, जिस पर उन्होंने कहा था कि अगर गेंद उनके एरिया में आई तो उसे छक्का मारेंगे. मैदान पर उन्होंने ठीक वही करके दिखाया और अपने आत्मविश्वास से सबको प्रभावित किया.

नई दिल्ली में आयोजित नमन अवॉर्ड्स 2026 में शुभमन गिल और स्मृति मंधाना को साल के सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर का सम्मान मिला. गिल को पुरुष वर्ग में पॉली उमरीगर अवॉर्ड मिला, जबकि मंधाना को महिला वर्ग में बीसीसीआई का बेस्ट इंटरनेशनल क्रिकेटर चुना गया. 2025 में दोनों खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया.

जय शाह ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 को लेकर कहा कि कोई भी टीम आईसीसी से बड़ी नहीं है. टूर्नामेंट से पहले बांग्लादेश के हटने और पाकिस्तान के बहिष्कार की धमकी जैसी कई विवादित स्थितियां थीं, लेकिन इसके बावजूद टूर्नामेंट सफल रहा और भारत ने खिताब जीता. शाह ने बताया कि वर्ल्ड कप ने व्यूअरशिप के सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए.










