
सुनीता केजरीवाल रोडशो में मांग रही थीं वोट, अचानक रोने लगे AAP उम्मीदवार महाबल मिश्रा, Video
AajTak
जनता को संबोधित करते हुए सुनीता केजरीवाल ने कहा- आपके मुख्यमंत्री शेर हैं और वह किसी से डरने वाले नहीं. तिलक नगर के AAP विधायक जरनैल सिंह ने सुनीता केजरीवाल के रोड शो पर कहा, 'यह देश तानाशाही से तंग आ चुका है. जेल और तानाशाही का जवाब पूरा देश वोट से देगा.
आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल ने रविवार को पश्चिमी दिल्ली से इंडिया गठबंधन के उम्मीदवार महाबल मिश्रा (AAP) के समर्थन में तिलक नगर में रोड शो किया. बता दें कि दिल्ली में गठबंधन समझौते के तहत यह सीट कांग्रेस के खाते में गई है. रोड शो के दौरान सुनीता केजरीवाल कार की रूफटॉप विंडो से लोगों का अभिवादन कर रही थीं और महाबल मिश्रा गाड़ी की छत पर उनके पीछे की ओर पालथी मारकर बैठे थे.
जनता को संबोधित करते हुए सुनीता केजरीवाल ने कहा, 'आपके मुख्यमंत्री शेर हैं और वह किसी से डरने वाले नहीं.' रोड शो के दौरान महाबला मिश्रा की आंखें नम हो गईं. अपने भाषण के दौरान जब सुनीता केजरीवाल ने महाबल मिश्रा का परिचय दिया तो वह रोने लगे. सुनीता केजरीवाल ने कहा, 'आपके यहां हमारे सीनियर लीडर महाबल मिश्रा हैं. ये पहले भी आपके यहां से सांसद रह चुके हैं. ये आपके सुख दुख मे काम आते हैं. इन्होंने बहुत काम किया है. आप सभी इनको वोट देंगे'
तिलक नगर के AAP विधायक जरनैल सिंह ने सुनीता केजरीवाल के रोड शो पर कहा, 'यह देश तानाशाही से तंग आ चुका है. जेल और तानाशाही का जवाब पूरा देश वोट से देगा. सुनीता केजरीवाल ने यहां सीएम केजरीवाल के लिए जनता से आशीर्वाद लिया और गठबंधन उम्मीदवार के पक्ष में वोट मांगा. पश्चिमी दिल्ली के कोने-कोने से लोग रोड शो में जुटे. बीजेपी भारत को 50 साल पीछे ले गई है. 1 डॉलर की कीमत 100 रुपये के आसपास पहुंचने वाली है.'
तिलक नगर के AAP विधायक जरनैल सिंह ने कहा कि पहले और दूसरे चरण के चुनाव के बाद भाजपा ने नफरत फैलाना शुरू कर दिया है. दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष पद से अरविंदर लवली के इस्तीफे के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा, 'मुझे नहीं पता कि उनके इस्तीफे के पीछे क्या कारण हैं. लेकिन इस सीट से महाबल मिश्रा अच्छे अंतर से जीतेंगे. इंडिया गठबंधन दिल्ली की सातों सीटें जीतेगा. अगर कोई जाता है तो इससे हम पर कोई असर नहीं पड़ेगा. वह पहले भी कांग्रेस छोड़ चुके हैं.'
बता दें कि अरविंद केजरीवाल दिल्ली शराब घोटाले से संबंधित मनी लॉन्ड्रिंग केस में न्यायिक हिरासत के तहत तिहाड़ जेल में बंद हैं. AAP सुप्रीमो की अनुपस्थिति में उनकी पत्नी सुनीता केजरीवाल ने दिल्ली में लोकसभा चुनाव के प्रचार का जिम्मा संभाला है. उन्होंने कल उत्तर पूर्वी दिल्ली से अपने उम्मीदवार कुलदीप कुमार के पक्ष में रोड शो किया था. AAP ने दिल्ली में कांग्रेस के साथ 4-3 सीटों के बंटवारे का समझौता किया है. अन्य दो सीटें जहां से पार्टी ने उम्मीदवार उतारे हैं वे हैं नई दिल्ली (सोमनाथ भारती) और दक्षिणी दिल्ली (सहीराम पहलवान).

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










