
सुनसान बिल्डिंग में चल रही थी शराब पार्टी, 7वीं मंजिल से गिरकर 19 साल की लड़की की मौत
AajTak
महाराष्ट्र के नवी मुंबई में गुरुवार शाम एक बिल्डिंग में शराब पार्टी के दौरान 19 साल की लड़की इमारत से गिर गई. इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई. सूचना पुलिस को मिली तो पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन शुरू की. पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. पुलिस ने लड़की के दो दोस्तों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है.
महाराष्ट्र के ठाणे में एक 19 साल की लड़की अपने दोस्तों के साथ एक बिल्डिंग में शराब पार्टी कर रही थी. उसी दौरान वह इमारत की सातवीं मंजिल से गिर गई, जिससे उसकी मौत हो गई. सूचना के बाद इलाके की पुलिस मौके पर पहुंची और घटना का जायजा लिया. पुलिस ने लड़की के शव को कब्जे में लेकर जांच के लिए भेज दिया है. इस मामले में पुलिस ने लड़की के 2 दोस्तों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है.
जानकारी के अनुसार, नवी मुंबई की एक सुनसान बिल्डिंग में इमारत की सातवीं मंजिल पर लड़की अपने कुछ दोस्तों के साथ शराब पार्टी कर रही थी. पार्टी के दौरान ही वह सातवीं मंजिल से गिर गई, जिससे उसकी मौत हो गई.
दरअसल, बेलापुर में स्थित एनआरआई पुलिस स्टेशन के अधिकारियों ने बताया कि गुरुवार शाम नवी मुंबई की एक इमारत में लड़की और उसके कुछ दोस्त शराब पार्टी करने पहुंचे थे. जब पार्टी चल रही थी, उसी दौरान सातवीं मंजिल से लड़की नीचे जा गिरी. उससे उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया. इस मामले की सूचना पुलिस को दी गई.
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर की छानबीन
घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की छानबीन की. पुलिस ने लड़की का शव कब्जे में लिया और पोस्टमॉर्टम के लिए सरकारी अस्पताल भेज दिया. पुलिस ने इस मामले में लड़की के दो दोस्तों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है.
पुलिस ने पहले माना कि लड़की गलती से गिर गई, जिससे उसकी मौत हो गई. पुलिस ने बताया कि लड़की के दोस्तों से पूछताछ की जा रही है. जांच में जो भी सामने आएगा, उसके अनुसार, कार्रवाई की जाएगी.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










