
सुक्खू कैबिनेट के विस्तार से कांग्रेस में बवाल, कार्यकर्ता ने सिर मुंडवा जताया विरोध
AajTak
हिमाचल में कांग्रेस की मुश्किलें सरकार बनाने के बाद भी समाप्त नहीं हुई हैं. जब से पहला कैबिनेट विस्तार किया गया है, कई नेताओं की नाराजगी सामने आ रही है. इसी कड़ी में एक कार्यकर्ता ने अपना सिर ही मुंडवा लिया है. उसका एक वीडियो वायरल हो गया है.
सुखविंदर सिंह सुक्खू सरकार के कैबिनेट विस्तार के बाद राज्य की कांग्रेस इकाई में असंतोष चरम पर है. मंत्रिमंडल में जगह न दिए जाने के बाद कांग्रेस के दो सचिवों और विधायक सुधीर शर्मा और राजेश धर्माणी के समर्थक खुलकर पार्टी हाईकमान के खिलाफ सामने आ गए हैं. नाराजगी इसलिए भी है क्योंकि इन दोनों विधायकों के नाम पहले मंत्रिमंडल में शामिल होने वाले नेताओं की सूची में थे जिनको आखरी समय में हटा दिया गया.
इन नेताओं के समर्थकों में नाराजगी इस कदर है कि एक कांग्रेसी नेता ने तो नाराज होकर अपना मुंडन तक करवा लिया. इस कांग्रेस नेता का नाम सुभाष शर्मा है जो राजेश धर्मानी का करीबी है. इस नेता ने मुंडन करवाने के बाद बाथरूम से ही अर्धनग्न अवस्था में एक वीडियो सोशल मीडिया पर साझा कर दिया और कहा कि उन्होंने अपना मुंडन राजेश धर्माणी के साथ हुई नाइंसाफी के बाद किया है.
हिमाचल कांग्रेस में इतना बवाल क्यों?
कैबिनेट विस्तार से नाराज इस नेता ने कहा कि मैं दूसरों से भी अनुरोध करता हूं कि सभी शांतिप्रिय तरीके से विरोध करें. देखते हैं सुक्खू जी अब क्या करते हैं. गौरतलब है कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने संभावित कैबिनेट मंत्रियों की जो सूची पार्टी आलाकमान को सौंपी थी उसमें इन दोनों नेताओं के नाम शामिल थे. शनिवार को इन नेताओं को फोन करके बकायदा पूछा गया था कि आप कौन सा विभाग लेना पसंद करोगे. यह दोनों नेता मंत्रिमंडल में शामिल किए जाने की खबर के बाद कांगड़ा और घुमारवीं से शिमला की तरफ चल दिए. लेकिन शपथ लेने से पहले ही जब उनको खबर मिली कि उनके नाम सूची से हटा दिए हैं तो वह वापस अपने जिलों की तरफ लौट गए.
मंत्रिमंडल में शामिल होना तो दूर लेकिन कभी वीरभद्र सिंह के करीबी रहे सुधीर शर्मा को संसदीय सचिव की कुर्सी भी नहीं दी गई. गौरतलब है कि सुधीर शर्मा 2012 में बनी कांग्रेस सरकार में कैबिनेट मंत्री थे.
पार्टी सूत्रों के मुताबिक विरोधी कैंप सुधीर शर्मा को कैबिनेट में शामिल करने का विरोध कर रहा था. इससे पहले टिकट आवंटन के समय भी सुधीर शर्मा का विरोध हुआ था. लेकिन तत्कालीन कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने उनको टिकट दे दिया था. अब विरोधी गुट ने सुधीर शर्मा की बतौर कैबिनेट मंत्री ताजपोशी पर भी रोड़े अटका दिए.

जिस अमेरिका और इजरायल ने मिलकर 28 फरवरी को ईरान पर हमले कर जंग की शुरुआत की थी, उसी अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को ये ऐलान किया कि अमेरिका अगले 5 दिनों के लिए युद्ध विराम कर रहा है यानी जंग को रोक रहा है. अब सवाल ये है कि जंग के पहले हफ्ते में जब ट्रंप ने ये दावा किया था कि ईरान की ताकत को वो पूरी तरह कुचल चुके हैं तो फिर भी ईरान इस जंग को तीसरे हफ्ते तक कैसे खींच ले गया.

आज ईरान-अमेरिका युद्ध का 24 वां दिन है. आज युद्ध को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का बड़ा बयान आया. ट्रंप ने ऐलान किया है कि अगले पांच दिनों तक ईरान के पावर और इनर्जी के ठिकानों पर हमले नहीं होंगे. ईरान को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति के बयान को युद्ध की दिशा में उठाया गया बड़ा कदम माना जा रहा है. हालांकि ईरान की तरफ से अमेरिकी के साथ किसी तरह की बातचीत का खंडन किया गया है, ईरान का यही दावा है कि उनकी धमकी के डर से अमेरिकी राष्ट्रपति झुक गए. अब सवाल यही है क्या ट्रंप के सीजफायर से युद्ध रुक जाएगा.

गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले गिरोह के सदस्य नौशाद अली उर्फ लालू को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया है. वह पेट्रोल पंप पर पंचर की दुकान की आड़ में काम कर रहा था. गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पहले ही पकड़े जा चुके हैं. यह गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की तस्वीरें और वीडियो पाकिस्तान भेजता था, जिसके बदले 4-6 हजार रुपये मिलते थे. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. पुलिस जांच जारी है.

राजकोट में एक डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर निजी वीडियो रिकॉर्ड कर 25 लाख रुपये की उगाही के मामले में पुलिस ने डॉ. कमल नांढा को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि उसने 3000 से ज्यादा वीडियो बनाकर स्थानीय पत्रकारों के जरिए ब्लैकमेल किया. राजकोट साइबर क्राइम पुलिस ने 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है, जबकि 11 आरोपी अभी फरार हैं और उनकी तलाश जारी है.

महायुद्ध के 24 दिन हो चुके हैं. खबरदार की शुरुआत अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के ताजा यूटर्न से. डोनाल्ड ट्रंप ने आज शाम ऐलान किया कि ईरान के पावर प्लांट्स और एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर होने वाले हमलों को उन्होंने फिलहाल टाल दिया है. ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच पिछले दो दिनों से चली बातचीत के बाद ये फैसला लिया गया है.

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.






