
सुकमा में बड़ी मुठभेड़, 15 लाख के इनामी तीन नक्सली ढेर, 2 महिला भी शामिल
AajTak
सुकमा में सुरक्षा बलों को बड़ी कामयाबी मिली है. रविवार सुबह भीषण मुठभेड़ में 15 लाख रुपये इनामी तीन नक्सलियों को मार गिराया गया, जिनमें दो महिला माओवादी शामिल थीं. घटना टुमलपाड़ के घने जंगलों में हुई, जहां DRG टीम को माओवादी गतिविधियों की सूचना मिली थी. मौके से हथियारों और विस्फोटकों का बड़ा जखीरा मिला है. पुलिस का दावा है कि बस्तर में नक्सलवाद अब अपने अंतिम चरण में है.
छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में रविवार सुबह सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ में तीन बड़े माओवादी कमांडर मारे गए. इन पर कुल 15 लाख रुपये का इनाम घोषित था. यह मुठभेड़ बेज्जी और चिंतागुफा थाना क्षेत्रों की सीमा से लगे टुमलपाड़ गांव के पहाड़ी जंगलों में हुई, जहां District Reserve Guard (DRG) की टीम नक्सल विरोधी अभियान पर निकली थी.
मुठभेड़ के बाद तीन शव बरामद
न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक सुकमा के एसपी किरण चव्हाण ने बताया कि सुबह DRG टीम को इलाके में नक्सलियों की मौजूदगी की पुख्ता सूचना मिली थी. इसके बाद जवान जंगलों में आगे बढ़े, जहां माओवादी पहले से घात लगाए बैठे थे. दोनों पक्षों के बीच कई घंटों तक रुक-रुक कर गोलीबारी चलती रही. मुठभेड़ खत्म होने के बाद मौके से तीन नक्सलियों के शव बरामद किए गए, जिनमें दो महिलाएं थीं.
मारे गए नक्सलियों की पहचान एरिया कमेटी सदस्य मड़वी देवा, CNM (चेतना नाट्य मंडली) कमांडर पोडियाम गंगी और किस्टाराम एरिया कमेटी सदस्य सोढ़ी गंगी के तौर पर हुई है. तीनों पर 5-5 लाख रुपये का इनाम घोषित था. पुलिस के अनुसार मड़वी देवा एक कुख्यात स्नाइपर था और कई निर्दोष ग्रामीणों की हत्या में शामिल रहा था.
मौके से भारी मात्रा में हथियार बरामद
मुठभेड़ स्थल से .303 राइफल, बैरल ग्रेनेड लॉन्चर (BGL), गोलाबारूद और अन्य विस्फोटक सामग्री बरामद की गई है. सुरक्षा बलों ने पूरे इलाके में सर्च ऑपरेशन तेज कर दिया है और आसपास के जंगलों में माओवादियों की तलाश जारी है.

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.










