
सीसामऊ उपचुनाव: SP कैंडिडेट नसीम सोलंकी ने की वनखंडेश्वर मंदिर में पूजा, ट्रस्ट ने गंगाजल से किया शुद्धिकरण
AajTak
नसीम सोलंकी के वनखंडेश्वर मंदिर में पूजा के बाद मुस्लिम धर्मगुरु ने मुस्लिम धर्मगुरु मुफ्ती शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी ने इसे इस्लाम के खिलाफ बताया और उनके खिलाफ फतवा जारी किया था. अब मंदिर ट्रस्ट ने मंदिर का हरिद्वार से लाए गंगाजल से शुद्धीकरण किया है.
उत्तर प्रदेश की सीसामऊ सीट पर होने वाले विधानसभा उपचुनाव में समाजवादी पार्टी की प्रत्याशी नसीम सोलंकी इन दिनों सुर्खियों में बने हुए हैं. दरअसल, हालिया नसीम सोलंकी ने वनखंडेश्वर मंदिर में पूजा की थी, जिससे हिंदू संगठन ही नहीं बल्कि मुस्लिम धर्मगुरु भी आक्रोशित हो गए थे.
अब इस मामले में लेटेस्ट अपडेट सामने आया है. मंदिर ट्रस्ट ने हरिद्वार से लाये गंगाजल से मंदिर का किया शुद्धीकरण किया है. ट्रस्ट के अनुसार, इस पूजा से मंदिर के पवित्र स्थल का राजनीतिक उद्देश्य से उपयोग हुआ, जो धार्मिक मर्यादा के खिलाफ है. मंदिर के पुजारी ने कहा कि यदि दूसरे धर्म के अनुयायियों को पूजा करनी थी तो पहले अनुमति लेनी चाहिए थी.
मुस्लिम धर्मगुरु ने जारी किया फतवा
नसीम सोलंकी के वनखंडेश्वर मंदिर में पूजा के बाद मुस्लिम धर्मगुरु ने मुस्लिम धर्मगुरु मुफ्ती शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी ने इसे इस्लाम के खिलाफ बताया और उनके खिलाफ फतवा जारी किया था. सोलंकी के खिलाफ फतवा जारी होने के बाद मंदिर के पुजारी ने कहा, "अगर उनके धर्म वालों को इतनी दिक्कत है, तो उन्हें पहले उनसे इजाजत लेकर आना चाहिए था. उनके मौलवी ने जिस तरीके से हमारे धर्म का अपमान किया है और बातें कहीं है और राजनीतिक महत्वाकांक्षाओं की वजह से इस मंदिर का इस्तेमाल किया गया है, इससे हमारा मंदिर अपवित्र हो गया है.'
यह भी पढ़ें: कानपुर: सीसामऊ सीट से सपा प्रत्याशी नसीम सोलंकी ने शिव मंदिर में की पूजा-अर्चना, मनाई दिवाली, VIDEO
गंगाजल से किया शुद्धिकरण

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










