
सीरिया से बशर अल असद का हटना तुर्की-इजरायल की बड़ी जीत, इस मुस्लिम देश को लगा सबसे बड़ा झटका
AajTak
सीरिया में बशर अल-असद की सरकार का गिरना रूस और ईरान के लिए बड़ा झटका है. वहीं, तुर्की के लिए असद का जाना अच्छी खबर है. अमेरिका और इजरायल भी असद सरकार के पतन से काफी खुश हैं क्योंकि इससे ईरान कमजोर पड़ा है.
सीरिया में इस्लामिक विद्रोहियों के आगे बशर अल-असद की हार हो गई है और उन्हें देश छोड़ने पर मजबूर होना पड़ा है. इस्लामिक समूह हयात तहरीर अल शाम (HTS) के नेतृत्व में असद सरकार का तख्तापलट हुआ जो कि क्षेत्र के लिए एक बड़ी घटना है. सीरिया में तख्तापलट जहां अमेरिका, इजरायल और तुर्की के लिए फायदे की बात है तो वहीं, यह रूस, ईरान और उसके सहयोगी हिज्बुल्लाह के लिए बड़ा झटका है.
असद के पतन से किसको फायदा?
सीरियाई राष्ट्रपति बशर अल-असद अमेरिका, तुर्की और इजरायल की आंखों में चुभते रहे थे क्योंकि उनका गठबंधन रूस और ईरान के साथ था. अब उनके पतन के बाद से ये देश काफी खुश हैं.
असद के पतन को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने कहा कि दशकों के दमन के बाद असद का जाना न्यायपूर्ण था लेकिन यह मध्य पूर्व के लिए जोखिम और अनिश्चितता का समय भी है.
अमेरिका और यूरोप का हौसला बढ़ा
अमेरिका के लिए असद का पतन आतंकवाद का मुकाबला करने, ईरानी प्रभाव को कम करने और मध्य पूर्व में स्थिरता को बढ़ावा देने में मदद करेगा.

वॉशिंगटन में शांति परिषद की पहली बैठक में गाजा पट्टी की वर्तमान स्थिति और क्षेत्रीय स्थिरता पर गहन चर्चा हुई. बैठक में अंतरराष्ट्रीय समुदाय की भूमिका को मजबूत करने पर जोर दिया गया और निर्णय लिया गया कि गाजा में शांति बनाए रखने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय स्थिरीकरण बल तैनात किया जाएगा. इस बल में इंडोनेशिया, मोरक्को, कजाकिस्तान, कोसोवो और अल्बानिया जैसे पांच देश अपने सैनिक भेजेंगे. देखें वीडियो.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?











