
सीरियल ब्लास्ट से फिर दहला लेबनान, पेजर के बाद अब फट पड़े रेडियो सेट, 3 की मौत
AajTak
ये धमाके वायरलेस कम्युनिकेशन डिवाइसेस में हुए हैं. सुरक्षा सूत्रों के मुताबिक अब जिन कम्युनिकेशन डिवाइसेस में विस्फोट हुआ है, वे हाथ में पकड़े जाने वाले रेडियो हैं. हिज्बुल्लाह ने पेजर्स की तरह ही ये डिवाइस भी करीब पांच महीने पहले खरीदे थे. शीर्ष हिजबुल्लाह अधिकारी हाशेम सफीददीन ने धमाकों को लेकर कहा कि संगठन बुरे समय का सामना कर रहा है, लेकिन इसका बदला लिया जाएगा.
लेबनान में पेजर सीरियल ब्लास्ट के बाद बुधवार को एक बार फिर धमाके हुए हैं. इसमें कई लोग घायल हुए हैं, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जानकारी के मुताबिक ये धमाके वायरलेस कम्युनिकेशन डिवाइसेस में हुए हैं. सुरक्षा सूत्रों के मुताबिक अब जिन कम्युनिकेशन डिवाइसेस में विस्फोट हुआ है, वे हाथ में पकड़े जाने वाले रेडियो सेट 'वॉकी-टॉकी' हैं. धमाके उस समय हुए जब हिज्बुल्लाह के कमांडरों ने इन्हें हाथ में पकड़ा हुआ था. इन धमाकों में तीन लोगों की मौत हो गई है, जबकि कई लोग घायल बताए जा रहे हैं.
हिज्बुल्लाह ने पेजर्स की तरह ही ये डिवाइस भी करीब पांच महीने पहले खरीदे थे. शीर्ष हिजबुल्लाह अधिकारी हाशेम सफीददीन ने धमाकों को लेकर कहा कि संगठन बुरे समय का सामना कर रहा है, लेकिन इसका बदला लिया जाएगा.
रॉयटर्स के मुताबिक ये वायरलेस रेडियो सेट हिज्बुल्लाह के लड़ाकों द्वारा इस्तेमाल किए जा रहे थे. देश के दक्षिणी हिस्से और राजधानी बेरूत के दक्षिणी उपनगरों में ये कम्युनिकेशन सेट फटे हैं. एक धमाका उस जगह भी हुआ, जहां हिज्बुल्लाह द्वारा पेजर ब्लास्ट में मारे गए लोगों का अंतिम संस्कार किया जा रहा था.
बता दें कि मंगलवार को लेबनान और सीरिया में एक साथ कई शहरों में पेजर ब्लास्ट हुआ था. सैंकड़ों पेजर करीब घंटे भर के अंतराल में फट गए. इसमें 12 लोग मारे गए और करीब 4000 से ज्यादा लोग जख्मी हो गए. इस पेजर हमले के बाद हिज्बुल्लाह ने इजरायल पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि इस साजिश के पीछे उसकी खुफिया एजेंसी मोसाद है. हिज्बुल्लाह ने बदला लेने की धमकी दी है.
पेजर ब्लास्ट में मुख्य टारगेट बेरूत रहा. बेरूत के दाहिया, बेक्का, नाबातिया, बिन्त जबैल, दक्षिणी बेरूत और दक्षिणी लेबनान के इलाके टारगेट पर रहे. सीरिया के कई इलाकों में भी करीब 100 धमाकों से हड़कंप मचा है. पेजर ब्लास्ट में हिज्बुल्लाह सांसद अली अम्मार का बेटा भी मारा गया. साथ ही लेबनान में ईरानी राजदूत मोज्तबा अमानी को भी चोटें आई हैं. उनके आंख में गहरी चोट है.
हिज्बुल्लाह की धमकी के बाद इजरायल अलर्ट

जिस अमेरिका और इजरायल ने मिलकर 28 फरवरी को ईरान पर हमले कर जंग की शुरुआत की थी, उसी अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को ये ऐलान किया कि अमेरिका अगले 5 दिनों के लिए युद्ध विराम कर रहा है यानी जंग को रोक रहा है. अब सवाल ये है कि जंग के पहले हफ्ते में जब ट्रंप ने ये दावा किया था कि ईरान की ताकत को वो पूरी तरह कुचल चुके हैं तो फिर भी ईरान इस जंग को तीसरे हफ्ते तक कैसे खींच ले गया.

आज ईरान-अमेरिका युद्ध का 24 वां दिन है. आज युद्ध को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का बड़ा बयान आया. ट्रंप ने ऐलान किया है कि अगले पांच दिनों तक ईरान के पावर और इनर्जी के ठिकानों पर हमले नहीं होंगे. ईरान को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति के बयान को युद्ध की दिशा में उठाया गया बड़ा कदम माना जा रहा है. हालांकि ईरान की तरफ से अमेरिकी के साथ किसी तरह की बातचीत का खंडन किया गया है, ईरान का यही दावा है कि उनकी धमकी के डर से अमेरिकी राष्ट्रपति झुक गए. अब सवाल यही है क्या ट्रंप के सीजफायर से युद्ध रुक जाएगा.

गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले गिरोह के सदस्य नौशाद अली उर्फ लालू को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया है. वह पेट्रोल पंप पर पंचर की दुकान की आड़ में काम कर रहा था. गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पहले ही पकड़े जा चुके हैं. यह गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की तस्वीरें और वीडियो पाकिस्तान भेजता था, जिसके बदले 4-6 हजार रुपये मिलते थे. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. पुलिस जांच जारी है.

राजकोट में एक डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर निजी वीडियो रिकॉर्ड कर 25 लाख रुपये की उगाही के मामले में पुलिस ने डॉ. कमल नांढा को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि उसने 3000 से ज्यादा वीडियो बनाकर स्थानीय पत्रकारों के जरिए ब्लैकमेल किया. राजकोट साइबर क्राइम पुलिस ने 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है, जबकि 11 आरोपी अभी फरार हैं और उनकी तलाश जारी है.

महायुद्ध के 24 दिन हो चुके हैं. खबरदार की शुरुआत अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के ताजा यूटर्न से. डोनाल्ड ट्रंप ने आज शाम ऐलान किया कि ईरान के पावर प्लांट्स और एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर होने वाले हमलों को उन्होंने फिलहाल टाल दिया है. ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच पिछले दो दिनों से चली बातचीत के बाद ये फैसला लिया गया है.








