
'सीमा हैदर धोखेबाज है, सचिन इससे बचकर रहना...' सरहद पार से सहेली की चेतावनी
AajTak
हर रोज सीमा हैदर से जुड़ी नई बातों का खुलासा हो रहा है. खुद पर लग रहे जासूसी के आरोपों को सीमा सिरे से खारिज कर रही है. वहीं, वह अब अपना नाम सीमा-सचिन बताती है. सरहद पार पाकिस्तान से सीमा से जुड़े वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हैं.
इन दिनों भारत से लेकर पाकिस्तान में सुर्खियां बटोर रही पाकिस्तान से भारत आई सीमा हैदर को लेकर नया खुलासा हुआ है. खुद को सीमा हैदर की बचपन की सहेली बताने वाली पाकिस्तानी युवती का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है. युवती का कहना है कि वह सीमा को बचपन से जानती है और उसकी हरकतों से अच्छे से वाफिक है. युवती का कहना है कि सीमा को क्रिकेट बहुत पसंद है. वह धोखेबाज है. वह हिंदूओं और पाकिस्तान के साथ धोखा कर रही है.
वायरल वीडियो में नजर आ रही युवती का कहना है कि वह मुस्लिम को छोड़कर वह हिंदू बन गई है और वह कल के दिन क्रिस्चियन भी बन सकती है. वह बहुत बड़ी धोखेबाज है. सीमा का काफी दोस्त (पुरुष) हैं, वह हर किसी के साथ ऐसा ऐसा ही करती है. सीमा लोगों के साथ काफी ड्रामे खेल रही थी. सीमा को कहीं भी सुकुन नहीं आएगा. वीडियो में नजर आ रही युवती का कहना है कि उसने भारत क्रिकेट मैच देखने आने की बात कही थी. मगर, वहां जाकर भी उसने यही ड्रामा शुरू कर दिया है.
वीडियो में नजर आ रही युवती सीमा के प्रेमी सचिन को हिदायत देती हुई भी नजर आ रही है. वह कहती है ''सचिन आप उससे (सीमा) बच जाएं, वह बहुत बड़ी धोखेबाज और फ्रॉड है. आप उससे दूर रहें.'' साथ ही युवती कहती है कि सीमा ने कई लोगों को धोखा दिया है. वह सचिन के परिवार को भी धोखा देगी.
पाकिस्तानी युवक ने कहा था - मैं सीमा का पूर्व प्रेमी
पाकिस्तान से सीमा हैदर से जुड़े एक के बाद एक वीडियो सामने आ रहे हैं. एक और वीडियो सामने आया था, जिसमें नजर आ रहा युवक खुद को सीमा का पूर्व प्रेमी बता रहा है. युवक ने दावा किया कि सीमा हैदर ने सचिन से पहले पबजी पर उससे संपर्क किया था. सीमा के साथ उसकी बात भी होती थी. सीमा सब कुछ छोड़कर उसके पास आने के लिए भी तैयार थी. युवक ने कहा है कि सीमा हैदर को क्रिकेट का बेहद शौक है. वह वर्ल्ड कप 2023 मैच देखना चाहती थी, इसी को लेकर वह भारत गई है. विश्व कप देखकर वह वापस पाकिस्तान आ जाएगी.
ऑनलाइन गेम खेलते-खेलते हो गया प्यार

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.










