
सीतामढ़ी में मां सीता का भव्य मंदिर बनाने का ऐलान, विकास या वोट बैंक की राजनीति?
AajTak
बिहार चुनाव से पहले सीतामढ़ी में मां सीता का भव्य मंदिर बनाने का ऐलान हुआ है. गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि अयोध्या में राम मंदिर की तरह ही सीतामढ़ी में भव्य मंदिर बनेगा. विपक्ष ने इसे चुनावी राजनीति बताया है. मिथिलांचल के लोगों के लिए यह धार्मिक भावनाओं का विषय है.

पिछले 18 दिनों से अमेरिका, इजरायल और ईरान के युद्ध का मोर्चा खुला हुआ है. और उधर पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के साथ जंग का एक और फ्रंट खोल दिया है. बीती रात पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर एयरस्ट्राइक करके एक अस्पताल के 400 मरीज मार डाले. पाकिस्तान को ये लग रहा है कि जब दुनिया का ध्यान ईरान पर है तो वो अफगानिस्तान में कत्लेआम मचा सकता है. और वो इससे बच जाएगा. लेकिन ऐसा होगा नहीं. क्योंकि अब तालिबान ने भी अपने निर्दोष नागरिकों की हत्या का बदला लेना की कसम खा ली है.

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने दावा किया कि इजरायल ने ईरान के अली लारिजानी और बसीज कमांडर को मार गिराया है. उन्होंने कहा कि इन हमलों का मकसद ईरान की व्यवस्था को कमजोर करना है. नेतन्याहू के अनुसार, अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ मिलकर सैन्य सहयोग जारी है और आगे भी कई बड़ी योजनाएं तैयार हैं.











