
सीट शेयरिंग की डेडलाइन, संयोजक पर सस्पेंस, साझा प्रचार का प्लान... INDIA गठबंधन की चौथी बैठक से क्या निकला
AajTak
इंडिया गठबंधन की बैठक में सबसे बड़ा सवाल यही था कि आखिर नरेंद्र मोदी के खिलाफ विपक्षी गठबंधन का चेहरा कौन होगा. इस बारे में बैठक में चर्चा हुई. सूत्रों के मुताबिक ममता बनर्जी ने मल्लिकार्जुन खड़गे का नाम आगे किया. केजरीवाल ने प्रस्ताव का समर्थन किया. लेकिन फैसला कुछ नहीं हुआ. खटपट होने का अलग दावा है.
इंडिया गठबंधन की बैठक तीन महीने बाद हुई. इस मीटिंग में 28 दल पहुंचे. तीन घंटे से ज्यादा मीटिंग चली. उससे पहले दस तरह की अलग-अलग मुलाकातें विपक्षी नेताओं ने कीं. लेकिन निकला क्या?
इंडिया गठबंधन की बैठक में सबसे बड़ा सवाल यही था कि आखिर नरेंद्र मोदी के खिलाफ विपक्षी गठबंधन का चेहरा कौन होगा. इस बारे में बैठक में चर्चा हुई. सूत्रों के मुताबिक ममता बनर्जी ने मल्लिकार्जुन खड़गे का नाम आगे किया. केजरीवाल ने प्रस्ताव का समर्थन किया. लेकिन फैसला कुछ नहीं हुआ. खटपट होने का अलग दावा है.
बैठक से पहले दूसरा सवाल उठ रहा था कि इंडिया गठबंधन का संयोजक कौन होगा? इस चौथी बैठक में संयोजक को लेकर ना कोई चर्चा हुई ना कोई फैसला हुआ.
30 जनवरी से होंगी संयुक्त रैलियां!
इसके अलावा सीटों के बंटवारे को लेकर सबसे ज्यादा चिंता कई दलों को है. विपक्षी गठबंधन की बैठक में चर्चा इस पर हुई है. लेकिन कोई मोटा फॉर्मूला अभी नहीं बना है. ये कहकर छोड़ दिया गया कि पहले राज्य के स्तर पर नेता बात करेंगे. साथ ही एक साथ चुनाव प्रचार के मुद्दे पर बीजेपी के खिलाफ इस बैठक में बात हुई है. 30 जनवरी से शुरुआत संभव है. ऐसा सूत्रों ने बताया है.
EVM पर भी चर्चा

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.










