
सिसोदिया का पलटवार- केजरीवाल को कोसने के बजाय अधिक मात्रा में टीके की व्यवस्था करें
AajTak
देश ने 21 जून 2021 को टीकाकरण का नया रिकार्ड बनाया था. उस दिन 84 लाख 7 हजार 664 लोगों को वैक्सीन की डोज लगाई गई.
देश में 21 जून को जो रिकॉर्डतोड़ कोरोना टीकाकरण (corona vaccination in india) हुआ उस पर अब राजनीतिक बयानबाजी होने लगी है. केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने 21 जून को दिल्ली में कम टीकाकरण होने पर निशाना साधा, जिसपर दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने पलटवार किया है. पुरी ने कम टीकाकरण के लिए दिल्ली सरकार को घेरा, तो मनीष सिसोदिया ने टीके की कमी की बात उठा दी. Hardeep ji: pls focus on providing enough vaccines for the youth, rather than just abusing Arvind Kejriwal all the time. Central Govt’s vaccination flip-flops have created a crisis situation all over country. https://t.co/z6gSfpWQWK हरदीप सिंह पुरी ने अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधते हुए कहा, 'जिस दिन भारत में 84 लाख से ज्यादा कोरोना टीके लगे, उस दिन दिल्ली ने सिर्फ 76,259 वैक्सीन लगाई. जबकि उसके पास 11 लाख से ज्यादा खुराक मौजूद हैं. ऐसा क्यों हुआ?' पुरी ने आगे कहा, 'दिल्ली के लोगों के स्वास्थ्य और कल्याण की चिंता छोड़कर अरविंद केजरीवाल, पंजाब में अपने पार्टी के लिए सिख सीएम फेस ढूंढने में व्यस्त हैं.'
मिड मार्च में तेज़ गर्मी महसूस हो रही थी. ये सिलसिला पिछले कई दिनों से जारी था. लेकिन फिर बारिश ने ऐसी दस्तक दी है कि पहाड़ों और मैदानों में ठंड लौट आई है. ये सब वेस्टर्न डिस्टर्बेंस की वजह से हुआ. IMD के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ के कारण पहाड़ी क्षेत्रों में 29 मार्च तक बर्फबारी और बारिश जारी रहेगी.

पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए गाजियाबाद पुलिस ने नौशाद अली को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया. वह पंचर की दुकान की आड़ में जासूसी कर रहा था. इस गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पकड़े जा चुके हैं. गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की फोटो-वीडियो पाकिस्तान भेजता था. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. 50 सोलर कैमरे लगाने की योजना थी, जिनमें से कुछ बरामद कर जांच जारी है.

मालदीव में 19 मार्च को हुए स्पीडबोट हादसे में गौतम सिंघानिया सुरक्षित बच गए, जबकि एक भारतीय अब भी लापता है. मालदीव पुलिस सेवा के अनुसार, वावू फेलिधू में हुई इस घटना में 7 लोग सवार थे. सिंघानिया को मामूली चोटों के बाद छुट्टी मिल गई. दो घायलों का इलाज जारी है और दो को भारत भेजा गया. पी वी सिंधु ने दो लोगों के निधन की आशंका जताई है, लेकिन आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. हादसे की वजह की जांच जारी है.

IMD के अनुसार, इस सप्ताह उत्तर-पश्चिम भारत में तीन सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ बारिश, तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ आएंगे., जिससे पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में मौसम अस्थिर रहेगा. यह स्थिति रबी फसलों जैसे गेहूं, सरसों और चना के लिए खतरा है, क्योंकि तेज हवाएं और बेमौसम बारिश फसलों को नुकसान पहुंचा सकती हैं.

'सब देखते रहे, वो गोली चलाता रहा…' वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज हत्याकांड की चश्मदीद छात्रा शिवांगी सिंह का बयान सामने आया है. उसने बताया कि बीएससी छात्र सूर्य प्रताप सिंह को बचाने की कोशिश हुई, लेकिन हमलावर दोबारा लौटकर गोली मार गया. घटना के बाद कॉलेज सुरक्षा, प्रशासन की भूमिका और कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं, जिससे छात्रों में डर और आक्रोश का माहौल है.








