
सिल्क्यारा टनल में रेस्क्यू ऑपरेशन कैसे सफलता की ओर बढ़ा?
AajTak
सिल्क्यारा टनल में रेस्क्यू ऑपरेशन कैसे सफलता की ओर बढ़ा, राजस्थान में आज शाम चुनाव प्रचार थम जाएगा पर जनता का मूड क्या है और पंजाब में किसान प्रदर्शन क्यों कर रहे हैं? सुनिए 'आज का दिन' में.
दीपावली के दिन उत्तराखंड के उत्तरकाशी में एक हादसा हुआ जिसमें 41 मजदूर एक टनल के अंदर फंस गए. हादसे को 12 दिन आज हो गए. अब जाकर उनके बाहर निकलने की उम्मीद नजर आ रही है. अभी जब हम ये बातचीत कर रहे हैं तो कहा जा रहा है कि इसके कुछ घण्टे में ही मजदूर बाहर होंगे. रेस्क्यू ऑपरेशन में आखिरी स्टेप भी लिया जा चुका है. अब टनल के अंदर आखिरी 800 mm का पाइप डाला जा रहा है. रेस्क्यू ऑपरेशन टीम के सदस्यों में से एक गिरीश सिंह रावत ने भी इसकी पुष्टि की. उन्होंने कहा कि रेस्क्यू ऑपरेशन लगभग आखिरी चरण में है, उम्मीद है 1-2 घंटे में मजदूर बाहर आ जाएंगे. 12 क्यों लग गए रेस्क्यू में? 'आज का दिन' में सुनने के लिए क्लिक करें.
_____
जिन पाँच राज्यों में चुनाव होने थे उनमें से तीन राज्यों के लिए वोटिंग हो चुकी है और आज राजस्थान में चुनाव प्रचार का अंतिम दिन है. यानी रैलियाँ,रोड शो आज के बाद नहीं होगा. हालांकि इसके बाद भी प्रत्याशी घर घर जा के जनसम्पर्क कर सकते हैं. फिर 25 नवंबर को यहाँ वोटिंग होनी है. प्रधानमंत्री से लेकर विभिन्न राज्यों के सीएम और केन्द्रीय मंत्री भी सूबे में चुनाव प्रचार में जुटे हैं. आज भी यहाँ कई बड़े नेताओं की सभा होनी है.
25 नवंबर यानी परसों यहाँ 200 सीटों में से 199 के लिएवोटिंग होगी. चूंकि श्रीगंगानगर जिले की करणपुर विधानसभा सीट के कांग्रेस प्रत्याशी का हाल ही में निधन हो गया था. लिहाजा उस सीट के लिए अभी वोटिंग नहीं होगी. राजस्थान में एक रिकॉर्ड और है कि बीते तीन विधानसभा चुनावों से कभी भी सभी 200 सीटों पर एक साथ चुनाव नहीं हो पाए हैं और इस बार भी दुर्भाग्यवश वही परिस्थिति बनी. राजस्थान में अब तक का चुनाव प्रचार कैसा रहा और क्या बदला इस बार पिछली बार के मुकाबले? 'आज का दिन' में सुनने के लिए क्लिक करें. _________
मौसम इस वक्त पूरी तरह करवट ले चुका है. आप दिल्ली में हैं तो ये ज़रूर कहा जा सकता है कि बिना स्वेटर शाम को बाहर निकलना मुश्किल है. लेकिन ठीक उसी सर्दी में दिल्ली से सटे पंजाब में किसान सड़कों पर हैं. पंजाब के जालंधर में किसानों का ये प्रदर्शन कई दिन से चल रहा है. कल रात भी किसानों ने वहाँ की सड़कों पर ही रात गुजारी. एमएसपी सहित कई माँगें लिए हुए किसानों को मीटिंग का आश्वासन प्रदेश सरकार ने दिया था लेकिन कल मीटिंग के लिए कोई नहीं आया. पंजाब के सीएम भगवंत सिंह मान का इस पर कहना था कि हर बात के लिए सड़कें बंद करके आम लोगों को अपने खिलाफ न करें. सरकार से बात करने के लिए चंडीगढ़ का पंजाब भवन, सचिवालय, कृषि मंत्री का कार्यालय और मेरा कार्यालय आपके नज़दीक है. अगर यही रवैया रहा तो वह दिन दूर नहीं जब धरना देने के लिए लोग नहीं मिलेंगे. उधर किसान संगठनों ने ये कहा है कि ठीक है अगर मांगें नहीं मानी गई तो हम सीएम आवास तक भी प्रदर्शन करेंगे. सवाल ये कि उनकी मांगें क्या हैं और आज प्रदर्शन को लेकर किसान क्या प्लान कर रहे हैं? 'आज का दिन' में सुनने के लिए क्लिक करें.
______

मध्य-पूर्व में जारी जंग का असर भारत की अर्थव्यवस्था पर दिखने लगा है. तेल कीमतें 70 से बढ़कर 110 डॉलर पार पहुंचीं, जिससे पेट्रोल-डीजल महंगे हुए और महंगाई का दबाव बढ़ा. ईरान-अमेरिका-इजरायल संघर्ष के बीच स्ट्रेट ऑफ होर्मुज संकट ने सप्लाई प्रभावित की. इसका असर ट्रांसपोर्ट, रुपया, सरकारी खर्च और आम लोगों की बचत पर पड़ रहा है.

बादशाह ने विवादित 'टटीरी' गाने पर माफी मांगी, लेकिन पुलिस जांच जारी है. शिबास कबिराज ने कहा कि कानून के अनुसार कार्रवाई होगी. महिला आयोग ने भी नोटिस जारी किया है. गन कल्चर वाले गानों पर भी सख्ती की बात कही गई है. इसी बीच हरियाणा पुलिस ने साइबर अपराध और रंगदारी कॉल्स रोकने के लिए 'अभेद्य' ऐप लॉन्च किया.

लेबनान के युद्ध क्षेत्र से रिपोर्टिंग करते हुए आज तक के वरिष्ठ पत्रकार अशरफ वानी ने बताया कि जंग सिर्फ गोलियों और धमाकों की नहीं, बल्कि डर, जिम्मेदारी और सच के बीच संतुलन की लड़ाई भी है. हर दिन मौत के साये में काम करते हुए उन्होंने तबाही, विस्थापन और इंसानी पीड़ा को करीब से देखा. ईद के दिन भी रिपोर्टिंग जारी रही. यह अनुभव सिर्फ कवरेज नहीं, बल्कि ऐसे सच का गवाह बनने की जिम्मेदारी थी- जहां हर पल जिंदगी और मौत के बीच फैसला लेना पड़ता है.

राजकोट में एक डॉक्टर ने साथी डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर 3 से 4 हजार निजी वीडियो रिकॉर्ड किए. आरोपी कमल नांढा पर एकतरफा प्यार में ऐसा करने और वीडियो के जरिए ब्लैकमेल कर 25 लाख रुपये मांगने का आरोप है. पुलिस के अनुसार कुछ लोगों ने 50,000 रुपये वसूल भी किए. मामले में 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच और गिरफ्तारी की कार्रवाई जारी है.

दिल्ली के उत्तम नगर में प्रदर्शन कर रहे हिंदूवादी संगठन के लोगों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया. दरअसल, होली के मौके पर हुई युवक की हत्या के विरोध में हिंदूवादी संगठन के लोग उत्तम नगर में इकट्ठा हुए थे. इस दौरान पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया. ईद को देखते हुए पहले ही उत्तम नगर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी है.








