
सिलीगुड़ी में पहचान और देहरादून में मर्डर... अपनी बार डांसर गर्लफ्रेंड को आर्मी अफसर ने प्लानिंग से उतारा मौत के घाट
AajTak
Crime News: लेफ्टिनेंट कर्नल रमेंदु उपाध्याय और श्रेया का तीन साल तक अफेयर चलता रहा. देहरादून में अपनी पोस्टिंग होने के बाद कर्नल ने अपनी प्रेमिका को भी अपने साथ बुला लिया था. जहां अपनी प्रेमिका के लिए आरोपी ने फ्लैट भी किराए पर ले लिया था.
उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में हुए एक मर्डर केस के खुलासे ने खलबली मचा दी है. कल यानी रविवार को पुलिस को सिरवालगढ़ में एक महिला का शव बरामद हुआ था. महिला नेपाल मूल की थी और पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी की रहने वाली थी. इसलिए शव की शिनाख्त करना भी पुलिस के लिए मुसीबत बनी हुई थी. हालांकि, इस केस को सुलझाने के बाद खूनी की जो पहचान हुई है, उसने पुलिस को भी अचंभित कर दिया है.
इस खून की साजिश रचने वाला कोई और नहीं, बल्कि क्लेमेंट टाउन देहरादून में पदस्थ लेफ्टिनेंट कर्नल है. और यह पूरा मामला प्रेम प्रसंग का निकला.
कई घंटे मामले की बारीकियों को खंगालने के बाद पुलिस ने खूनी कर्नल को उसके पंडितवाड़ी प्रेमनगर स्थित घर से गिरफ्तार कर लिया. पूछताछ में आरोपी ने बताया कि श्रेया का खून प्रेम प्रसंग के चलते किया गया है. सिलीगुड़ी के एक डांस बार में आरोपी को श्रेया पहली बार मिली थी.
लेफ्टिनेंट कर्नल रमेंदु उपाध्याय और श्रेया का तीन साल तक अफेयर चलता रहा. देहरादून में अपनी पोस्टिंग होने के बाद कर्नल ने अपनी प्रेमिका को भी सिलीगुड़ी से बुला लिया था. यही नहीं, अपनी प्रेमिका के लिए कर्नल ने फ्लैट भी किराए पर ले लिया था.
एसएसपी दलीप सिंह कुंवर के मुताबिक, पूलिस पूछताछ में आरोपी रमेंदु उपाध्याय ने बताया कि श्रेया अक्सर उसे पत्नी का दर्जा देने के लिए दबाव बनाया करती थी. इसी बात से परेशान होकर कर्नल ने प्रेमिका के मर्डर का प्लान बनाया.
इसके तहत राजपुर रोड के एक क्लब में श्रेया को शराब पिलाकर प्रेमी कर्नल थानो रोड पर लेकर गया. जहां सुनसान जगह ले जाकर हथौड़े से सिर पर वार कर कर्नल ने श्रेया को मौत के घाट उतार दिया.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










