
सिर पर BMC चुनाव, लेकिन महाविकास अघाड़ी में कम नहीं हो रहा तनाव!
AajTak
महाराष्ट्र के महाविकास अघाड़ी गठबंधन में सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है. शिवसेना (UBT) के मुखपत्र सामना में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष नाना पटोले को लेकर तीखी प्रतिक्रिया छपी थी. सामना में लिखा गया है कि नाना पटोले अगर स्पीकर बने रहते तो शिंदे गुट को शांत किया जा सकता था. इस पर अब पटोले का पलटवार आया है.
पिछले कुछ हफ्तों से महाराष्ट्र के राजनीतिक हलकों में महाविकास अघाड़ी (MVA) गठबंधन सहयोगियों के बीच बढ़ते तनाव और कांग्रेस पार्टी के भीतर अंदरूनी कलह की खबरें सुनाई दे रही हैं. यह सब ऐसे समय हो रहा है, जब कुछ ही महीनों में सियासी लिहाज से अहम माने जाने वाले बीएमसी (बृहन्मुंबई नगर निगम) चुनावों को देखते हुए पार्टियां तैयारियों में जुटी हुई हैं.
दरअसल, हाल ही में शिवसेना (उद्धव गुट) के मुखपत्र सामना में कांग्रेस पार्टी के राज्य प्रमुख नाना पटोले को निशाने पर लिया गया था. अब पटोले ने संपादकीय लेख के लिए शिवसेना नेता संजय राउत पर पलटवार किया है. उन्होंने कहा, 'मैं शिवसेना सांसद संजय राउत का शुक्रगुजार हूं कि उन्होंने अखबार में मेरे बारे में लेख लिखकर मुझे मेरी ताकत के बारे में बताया है'
इस विवाद की शुरुआत तब शुरू हुई जब शिवसेना नेता संजय राउत ने पार्टी के मुखपत्र सामना के माध्यम से कहा कि नाना पटोले एमवीए सरकार के पतन के लिए काफी हद तक जिम्मेदार थे, क्योंकि उन्होंने एक महत्वपूर्ण समय में जल्दबाजी में स्पीकर के पद से इस्तीफा दे दिया था. राउत ने संपादकीय के माध्यम से यहां तक कहा कि अगर पटोले सदन के अध्यक्ष बने रहते तो एमवीए सरकार के लिए शिंदे गुट के विद्रोह को नाकाम करने में आसानी होती.
सामना में लिखी गई इस संपादकीय को कांग्रेस पार्टी ने गंभीरता से लिया. पार्टी की तरफ से कहा गया है कि शिवसेना (उद्धव गुट) को गठबंधन धर्म का पालन करना चाहिए. कांग्रेस ने अपनी हिदायत में यह भी कहा है कि उन्हें (शिवसेना) कांग्रेस पार्टी के उन फैसलों का सम्मान करना चाहिए, जो पार्टी आलाकमान ने निर्धारित नियमों का पालन करते हुए लिए हैं.
इसके बाद भी महाराष्ट्र कांग्रेस प्रमुख ने एक बार फिर शिवसेना पर पलटवार किया है, जिससे सवाल उठ रहे हैं कि क्या कांग्रेस पार्टी के भीतर सब ठीक है. कांग्रेस के दो वरिष्ठ नेताओं बालासाहेब थोराट और नाना पटोले के बीच बढ़ता तनाव भी खुलकर सबके सामने आ चुका है. हालात ऐसे हैं कि बालासाहेब थोराट और नाना पटोले के विवाद के मामले को सार्वजनिक रूप से फैलने से रोकने के लिए महाराष्ट्र प्रभारी एच के पाटिल को मुंबई भेजा जा रहा है.
कांग्रेस सूत्रों के मुताबिक पाटिल रविवार सुबह सबसे पहले कांग्रेस के वरिष्ठ नेता बालासाहेब थोराट से मिलने जाएंगे. पूरी संभावना है कि उनसे कांग्रेस विधायक दल (सीएलपी) के नेता के पद से इस्तीफा वापस लेने के लिए कहा जाएगा. बालासाहेब थोराट ने पहले कथित तौर पर राज्य कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले के साथ मतभेदों का हवाला देते हुए सीएलपी नेता के पद से इस्तीफा दे दिया था. इसके बाद पाटिल शाम को कांग्रेस पार्टी के सभी महत्वपूर्ण नेताओं के साथ बैठक में शामिल होंगे.

आज ईरान-अमेरिका युद्ध का 24 वां दिन है. आज युद्ध को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का बड़ा बयान आया. ट्रंप ने ऐलान किया है कि अगले पांच दिनों तक ईरान के पावर और इनर्जी के ठिकानों पर हमले नहीं होंगे. ईरान को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति के बयान को युद्ध की दिशा में उठाया गया बड़ा कदम माना जा रहा है. हालांकि ईरान की तरफ से अमेरिकी के साथ किसी तरह की बातचीत का खंडन किया गया है, ईरान का यही दावा है कि उनकी धमकी के डर से अमेरिकी राष्ट्रपति झुक गए. अब सवाल यही है क्या ट्रंप के सीजफायर से युद्ध रुक जाएगा.

गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले गिरोह के सदस्य नौशाद अली उर्फ लालू को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया है. वह पेट्रोल पंप पर पंचर की दुकान की आड़ में काम कर रहा था. गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पहले ही पकड़े जा चुके हैं. यह गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की तस्वीरें और वीडियो पाकिस्तान भेजता था, जिसके बदले 4-6 हजार रुपये मिलते थे. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. पुलिस जांच जारी है.

राजकोट में एक डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर निजी वीडियो रिकॉर्ड कर 25 लाख रुपये की उगाही के मामले में पुलिस ने डॉ. कमल नांढा को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि उसने 3000 से ज्यादा वीडियो बनाकर स्थानीय पत्रकारों के जरिए ब्लैकमेल किया. राजकोट साइबर क्राइम पुलिस ने 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है, जबकि 11 आरोपी अभी फरार हैं और उनकी तलाश जारी है.

महायुद्ध के 24 दिन हो चुके हैं. खबरदार की शुरुआत अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के ताजा यूटर्न से. डोनाल्ड ट्रंप ने आज शाम ऐलान किया कि ईरान के पावर प्लांट्स और एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर होने वाले हमलों को उन्होंने फिलहाल टाल दिया है. ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच पिछले दो दिनों से चली बातचीत के बाद ये फैसला लिया गया है.

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.







