
सिर पर समोसे की ट्रे, हाथों में बाइक का हैंडल! बरेली का वीडियो देख लोग बोले-ये है बैलेंस
AajTak
सोशल मीडिया पर बरेली का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक शख्स सिर पर समोसे से भरी ट्रे रखकर बाइक चलाता दिख रहा है. बिना हाथ लगाए उसका बैलेंस इतना जबरदस्त है कि सर्कस के कलाकार भी देख दंग रह जाएं.
इंटरनेट पर आए दिन कुछ न कुछ ऐसा देखने को मिल जाता है, जो लोगों को हैरान कर देता है. ऐसा ही एक वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जो उत्तर प्रदेश के बरेली का बताया जा रहा है. वीडियो में एक शख्स बाइक चला रहा है, लेकिन खास बात ये है कि उसने अपने सिर पर समोसे से भरी एक बड़ी ट्रे रखी है वो भी बिना हाथ लगाए!
इस वायरल वीडियो को एक राहगीर ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है. क्लिप में देखा जा सकता है कि वह शख्स बेहद शांत और आत्मविश्वास के साथ सड़कों पर बाइक चला रहा है, जैसे यह उसके रोजमर्रा के काम का हिस्सा हो.एक मोड़ पर ट्रैफिक इंटरसेक्शन भी आता है, लेकिन वह पूरी सावधानी से बाइक आगे बढ़ा देता है.बिना सिर पर रखी ट्रे को जरा भी डगमगाए.
सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस
वीडियो पर लोगों ने तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दी हैं. किसी ने उसकी कॉन्फिडेंस की तारीफ की, तो किसी ने हाइजीन पर सवाल उठाए. एक यूजर ने कहा कि वह सोच रही हैं कि समोसे पर कितनी मिट्टी चिपक रही होगी. वहीं किसी ने इस शख्स के कॉन्फिडेंस लेवल को 'फायर' बताया. एक अन्य यूजर ने मजाक करते हुए लिखा कि ये तो सड़क की क्वालिटी दिखा रहा है, तभी तो समोसा गिरने का डर नहीं है.कुछ लोगों ने यह भी कहा कि संतुलन तो शानदार है, लेकिन समोसे ढके क्यों नहीं हैं, सारी धूल उड़कर उन पर जा रही है.
देखें वीडियो
एक यूजर ने मजाक में लिखा कि समोसे को घुमाने ले जा रहे हैं भाई, जबकि किसी ने इसे निंजा टेक्नीक’ करार दिया.एक अन्य यूजर ने टिप्पणी की कि यह तकनीक बरेली से बाहर नहीं जानी चाहिए.

सीबीएसई ने 10वीं बोर्ड परीक्षा में कम नंबर आने पर छात्रों को राहत देते हुए मई 2026 में दोबारा परीक्षा का नया शेड्यूल जारी किया है. छात्र तीन विषयों में सुधार कर सकते हैं और कंपार्टमेंट वाले भी परीक्षा दे सकेंगे. फॉर्म भरने की प्रक्रिया तीन चरणों में होगी, जिसमें लेट फीस का भी प्रावधान है परीक्षा के लिए फीस भारत में ₹320 प्रति विषय निर्धारित की गई है.












