
सिर्फ 5 मिनट लेट हुईं जापान की मंत्री, मीटिंग में दौड़कर पहुंचीं और पूरे देश से मांगी माफी, Video
AajTak
जापान के लोग अपने अनुशासन और समय की पाबंदी के लिए पूरी दुनिया में जाने जाते हैं. वहां जो चीजें बेहद सामान्य मानी जाती हैं, वे कई देशों में अलग नजर आती हैं. उदाहरण के लिए भारत में कभी-कभी देर से पहुंचना आम बात मानी जाती है, लेकिन जापान की संस्कृति में इसे बिल्कुल पसंद नहीं किया जाता.
जापान में समय की पाबंदी को बहुत गंभीरता से लिया जाता है. यहां अगर कोई थोड़ा भी देर से पहुंचे तो उसे गलत माना जाता है. इसी वजह से जापान की एक मंत्री का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वजह है-मीटिंग में सिर्फ पांच मिनट की देरी, और उसके बाद पूरे देश से मांगी गई माफी.
टैक्सी से उतरते ही दौड़ पड़ीं मंत्री
वायरल वीडियो में जापान की आर्थिक सुरक्षा मंत्री किमी ओनोडा दिखाई देती हैं. बताया जा रहा है कि शुक्रवार सुबह वह कैबिनेट मीटिंग के लिए जा रही थीं. रास्ते में अचानक हुए सड़क हादसे की वजह से ट्रैफिक जाम लग गया और वह समय पर नहीं पहुंच पाईं.
जैसे ही वह मीटिंग स्थल के पास पहुंचीं, टैक्सी से उतरते ही तेजी से दौड़ते हुए इमारत के अंदर चली गईं. हाथ में बैग लिए 43 साल के मंत्री तेजी से सीढ़ियां उतरते हुए मीटिंग रूम की ओर बढ़ती दिखाई देती हैं. उनके साथ एक सहायक भी दौड़ता नजर आता है.
मीटिंग शुरू… और सीट खाली
उसी समय कैमरों ने वह पल भी रिकॉर्ड किया जब जापान की प्रधानमंत्री साने ताकाइची मीटिंग रूम में पहुंचीं. कमरे में मौजूद सभी मंत्री खड़े होकर उनका स्वागत करते दिखाई दिए.कुछ देर बाद कैमरा कमरे के अंदर घूमता है, जहां किमी ओनोडा की सीट खाली नजर आती है. यही वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

चीनी मार्केट की शक्ल लगभग दो साल बाद बदल गई है. 2024 में BYD ने फॉक्सवैगन को पीछे छोड़ा था और 2025 में भी कंपनी चीनी मार्केट की टॉप कार सेलिंग ब्रांड बनी रही. हालांकि, 2026 की शुरुआत कुछ अलग हुई है. फॉक्सवैगन दोबारा चीनी मार्केट में टॉप सेलिंग ब्रांड बन गया है. कंपनी ने तमाम चीनी ब्रांड्स को पीछे छोड़ दिया है.

Aaj 17 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 17 मार्च 2026, दिन- मंगलवार, चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, त्रयोदशी तिथि सुबह 09.23 बजे तक फिर चतुर्दशी तिथि, शतभिषा नक्षत्र, चंद्रमा- कुंभ में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.06 बजे से दोपहर 12.54 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 3.30 बजे से शाम 5 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.











