
सिर्फ 4 घंटे में लोगों ने दिया 10 लाख चंदा... CM आतिशी ने खुद के लिए की थी 40 लाख क्राउड फंडिंग की अपील
AajTak
दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने रविवार को विधानसभा चुनाव लड़ने के लिए लोगों से क्राउड फंडिंग की अपील की थी. साथ ही कहा था कि उन्हें चुनाव लड़ने के लिए 40 लाख रुपये की जरूरत है. वहीं, उनकी इस अपील के बाद आप पार्टी को कुछ ही घंटों में 10 लाख रुपये से ज्यादा की मदद मिल चुकी है.
दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने रविवार को विधानसभा चुनाव लड़ने के लिए लोगों से मदद की गुहार लगाई थी. उन्होंने कहा था कि हमें चुनाव लड़ने के लिए क्राउड फंडिंग की जरूरत है और कुल 40 लाख रुपये चाहिए. उनकी इस अपील के सिर्फ़ चार घंटे के भीतर ही उन्हें 1032000 रुपये का चंदा मिल गया है.
जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री आतिशी को 176 दानदाताओं से 1032000 रुपये का चंदा अब तक मिल चुका है. जिस तेजी से उन्हें चुनावी फंडिंग के लिए मदद मिल रही है, उसे देखते हुए माना जा रहा है कि कुछ ही घंटों में 40 लाख रुपये की फंडिंग उन्हें मिल जाएगी.
यह भी पढ़ें: दिल्ली पुलिस के नए स्पेशल कमिश्नर बने विजय कुमार, विधानसभा चुनाव के बीच मिली बड़ी जिम्मेदारी
मुख्यमंत्री ने की थी ये अपील
दिल्ली की मुख्यमंत्री ने कहा था कि मुझे चुनाव लड़ने के लिए 40 लाख रुपये की जरूरत है. ऐसे में आप लोग हमें 100 से लेकर 1000 रुपये तक की मदद कर सकते हैं. जो हमें चुनाव लड़ने में मदद करेगा.
आतिशी ने लोगों से अपील करते हुए कहा था कि पहले भी दिल्ली के लोगों ने आप को समर्थन किया है. लोगों के छोटे-छोटे सहयोग से हमें चुनाव लड़ने और जीतने में मदद मिली है. दिल्ली के सबसे गरीब लोगों ने हमें 10 से 100 रुपये तक की सबसे छोटी राशि से समर्थन दिया है. वहीं, दिल्ली के अलावा देश के अन्य हिस्सों से भी लोगों ने मेरी मदद की है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










