
सिर्फ 18 हजार रुपये में Royal Enfield Bullet 350! वायरल हुआ ये बिल
AajTak
वर्तमान में Royal Enfield Bullet 350 सीसी बाइक की शुरुआती कीमत ही 1.60 लाख लाख रुपये है. लेकिन वायरल हो रहे बिल के मुताबिक 1986 में यह मात्र 18,700 रुपये में मिल जाती थी. इस बिल पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा- इतने रुपये में तो अब बुलेट के पार्ट्स आते हैं.
सोशल मीडिया पर रॉयल एनफील्ड बुलेट 350 (Royal Enfield Bullet 350) का एक पुराना बिल वायरल हो रहा है. इस बिल में बुलेट की ऑन रोड कीमत सिर्फ 18,700 रुपये दिखाई गई है. इंटरनेट पर घूम रहा यह बिल 1986 का बताया गया है यानि करीब 36 साल पुराना.
गौरतलब है कि वर्तमान में Royal Enfield Bullet 350 सीसी बाइक की शुरुआती कीमत ही 1.60 लाख लाख रुपये है. लेकिन वायरल हो रहे बिल के मुताबिक 1986 में यह मात्र 18,700 रुपये में मिल जाती थी.
इस बिल को इंस्टाग्राम पर oyalenfield_4567k नाम के पेज से शेयर किया गया है. शेयर किये जाने के बाद से इसे अब तक लाखों लोग देख चुके हैं. 26 हजार से ज्यादा लोगों ने इस पोस्ट को लाइक भी किया है, जबकि कई लोगों ने इस पर प्रतिक्रिया दी है. पोस्ट के कैप्शन में लिखा है- Royal Enfield 350cc 1986 में.
डिस्काउंट के बाद 18,700 रुपये में बुलेट
पोस्ट के मुताबिक, यह बिल 23 जनवरी 1986 का है. इसमें डीलर के नाम के साथ उसकी लोकेशन बोकारो (झारखंड) बताई गई है. बिल में दिखाया गया है कि कैसे उस समय एक 350 सीसी बुलेट मोटरसाइकिल की ऑन रोड कीमत 18800 रुपये थी, जो डिस्काउंट के बाद 18700 रुपये में बेची गई.
इस बिल पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा- इतने रुपये में तो अब बुलेट के पार्ट्स आते हैं. दूसरे यूजर ने लिखा- इतने रुपये का तो मेरी बाइक एक महीने में तेल पी जाती है. तीसरे ने लिखा, आज तो इतनी बुलेट की एक महीने की EMI आती है.

Google Pixel 10a यूज करने के बाद आपको इसका रिव्यू बता रहे हैं. ये फोन हाल ही में गूगल ने भारत में लॉन्च किया है. ये गूगल का सबसे सस्ता Pixel स्मार्टफोन है. डिजाइन में कुछ खास नया नहीं है, लेकिन रियर कैमरा को फ्लैट रखा गया है जो प्रीमियम है. रिव्यू में जानते हैं ये फोन रियल वर्ल्ड में कैसा परफॉर्म कर रहा है.

Vida VX2 Plus KKR Limited Edition Launch: विडा ने अपना नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च कर दिया है, जो एक लिमिटेड एडिशन है. ये इलेक्ट्रिक स्कूटर कोलकाता नाइट राइडर्स की थीम पर बेस्ड है. इसमें कोई मैकेनिकल बदलाव नहीं किया गया है. ये स्कूटर सिंगल चार्ज में 142 किलोमीटर की रेंज ऑफर करता है. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.

CAFE 3 Norms Explained: एक आम आदमी जो पहली बार बाइक से कार पर अपग्रेड करने की सोचता है, तो उसकी विश लिस्ट में बड़ी गाड़ियां नहीं होती हैं. बल्कि एक ऐसी कार होती है, जो छोटी, कम मेंटेनेंस और ज्यादा फ्यूल एफिशिएंट हो. कैफे-3 नॉर्म्स को लेकर जो चर्चा हैं, उसे देखते हुए ऐसा लग रहा है कि आने वाले दिनों में छोटी गाड़ियां महंगी हो जाएंगी.










