
'सिर्फ 1600 करोड़ से नहीं चलेगा काम...', राहुल गांधी ने पंजाब बाढ़ पर PM मोदी को लिखा पत्र
AajTak
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने पंजाब में आई विनाशकारी बाढ़ को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखा है, जिसमें उन्होंने प्रभावित इलाकों का त्वरित नुकसान आकलन और व्यापक राहत पैकेज की मांग की है, राहुल ने कहा कि बाढ़ से पंजाब को लगभग 20,000 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है, जबकि केंद्र का 1,600 करोड़ रुपये का राहत पैकेज असंतोषजनक और कमतर है.
Rahul Gandhi letter to PM Narendra Modi: पंजाब में इस साल आई विनाशकारी बाढ़ की वजह से प्रदेश के सभी 23 जिले प्रभावित हुए. 2025 में आई बाढ़ ने पिछले 30 सालों की बाढ़ के रिकॉर्ड को तोड़ दिया. प्रदेश की सभी नदियां सतलुज, ब्यास, रावी, और घग्गर ने जमकर क़हर बरपाया. बाढ़ की वजह से 2000 से अधिका गांव प्रभावित हुए और चार लाख लोग इस बाढ़ की चपेट में आए. 50 से ज्यादा लोगों की इस आपदा के दौरान मौत हुई.
पंजाब में आई बाढ़ से राहत प्रदान के लिए केंद्र की मोदी सरकार ने 1600 करोड़ रुपये की सहायता राशि प्रदान की. हालांकि अब कांग्रेस सांसद और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने इस सहायता राशि को अपर्याप्त बताया है.
राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पंजाब में आई बाढ़ को लेकर एक पत्र लिखा है. उन्होंने अपने पत्र के ज़रिए त्वरित राहत और मूल्यांकन करने का आग्रह किया है.
उन्होंने लिखा, "केंद्र सरकार द्वारा घोषित 1,600 करोड़ रुपये की प्रारंभिक राहत पंजाब के लिए 'गंभीर अन्याय' है, क्योंकि राज्य को इस बाढ़ से करीब 20,000 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है."
यह भी पढ़ें: पंजाब बाढ़: CM मान ने देश-विदेश में रहने वाले पंजाबियों से मांगी मदद, ‘मिशन चढ़दीकला’ की शुरुआत
उन्होंने केंद्र से आग्रह किया है कि इस संकट के घड़ी में बाढ़ प्रभावित इलाकों में तत्काल राहत कार्य और पुनर्वास योजना को प्रभावी ढंग से लागू किया जाए.

युद्ध को लेकर आखिर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चाहते क्या हैं, उनकी रणनीति क्या है? दुनिया के मन में ऐसे कई सवाल उठ रहे हैं. एक ओर ट्रंप ने ईरान में सत्ता परिवर्तन और अच्छी बातचीत होने और होर्मुज पर गिफ्ट मिलने की बात की है. पाकिस्तान के जरिये ईरान को 15 सूत्री प्रपोजल भेजे जाने का भी दावा है. तो दूसरी ओर पश्चिम एशिया में अमेरिकी सैनिकों की तैनाती बढ़ रही है. अमेरिका के 1000 अतिरिक्त हवाई सैनिक वहां भेजे जाने की रिपोर्ट्स हैं. पिछले हफ्ते 3 युद्धपोतों के साथ अतिरिक्त नौसैनिकों के रवाना होने की खबर आई थी. अमेरिकी कैंप से आ रहे विरोधाभाषी दावों के बीच ईरान के तेवर कड़े हैं. ईरान बातचीत से इनकार कर रहा है.

Indore Viral Video Truth: इंदौर में पेट्रोल-डीजल की किल्लत की अफवाहों के बीच 149 रुपये लीटर पेट्रोल बिकने के एक वीडियो ने आग में घी डालने का काम किया. सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो ने न केवल जनता को डराया, बल्कि प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर दिए. हालांकि, जब जांच हुई तो कहानी के पीछे का तकनीकी सच कुछ और ही निकला.

आज का दंगल ईरान युद्ध को लेकर भारत में चल रही तैयारी पर है. ईरान जंग के हालात को देखते हुए सरकार ने दिल्ली में बड़ी बैठक बुलाई है. पार्लियामेंट हाउस में ये बैठक थोड़ी देर में शुरू होने वाली है जिसमें सभी दलों के 2-2 प्रतिनिधियों को बुलाया गया है. ये बैठक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हो रही है जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजीजू और ऊर्वरक मंत्री जेपी नड्डा समेत विदेश सचिव भी शामिल रहेंगे.

ईरान ने बहुत बड़ा दावा किया है ईरान का कहना है कि उसने अमेरिकी नौसेना ने यूएसएस अब्राहम लिंकन विमानवाहक पोत पर हमला किया है ईरान ने अमेरिका के इस एयर क्राफ्ट कैरियर पर क्रूज मिसाइल हमले का दावा किया है. अमेरिका की तरफ से इस हमले पर अभी तक कुछ नहीं कहा गया है. USS अब्राहम लिंकन परमाणु इंजन से चलने वाले निमित्ज श्रेणी का विमानवाहक पोत है. विमानवाहक पोत होने का मतलब एक ऐसे जंगी जहाज होने से है जिसपर फाइटर जेट उतर सकते हैं, यहां डेरा डाल सकते हैं और यहां से उड़ान भर सकते हैं.

मेट्रो की छत फाड़कर नीचे निकला बोरवेल... 100 फीट नीचे बनी सुरंग में हुआ 6 इंच का छेद, ठेकेदार पर केस
पुणे के शिवाजी रोड इलाके में एक निजी बोरवेल की खुदाई के दौरान पुणे मेट्रो की भूमिगत सुरंग में छेद होने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. इस लापरवाही ने न केवल करोड़ों की मेट्रो परियोजना की सुरक्षा पर सवाल खड़े किए हैं, बल्कि एक बड़े हादसे को भी न्योता दे दिया था.








