
सिर्फ 12 हजार रुपये के कर्ज ने ली जान, वसूली एजेंट ने बनाई मॉर्फ तस्वीर तो टीचर ने समुद्र में लगा दी छलांग
AajTak
महाराष्ट्र के रायगढ़ में सिर्फ 12 हजार रुपये के कर्ज ने एक टीचर की जान ले ली. दरअसल उन्होंने पिछले महीने एक इंस्टेंट लोन ऐप के जरिए कर्ज लिया था, जिससे वह पुराना कर्ज चुकाना चाहते थे, लेकिन समय पर राशि न चुका पाने के कारण 12,000 की बकाया रकम उन पर भारी पड़ गई. लोन वसूली करने वालों ने शिक्षक की मॉर्फ की गई तस्वीरें उनके परिचितों और व्हाट्सएप ग्रुपों में भेज दीं, जिससे वह और भी टूट गए और समुद्र में कूद कर खुदकुशी कर ली.
महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले में 50 साल के एक स्कूल टीचर ने कर्ज के दबाव और वसूली एजेंटों की धमकियों से परेशान होकर अटल सेतु से कूदकर आत्महत्या कर ली. यह हादसा शुक्रवार सुबह हुआ जहां उन्होंने देश के सबसे लंबे समुद्री पुल से नीचे छलांग लगा दी.
न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक परिवार ने बताया कि शिक्षक ने पिछले महीने एक इंस्टेंट लोन ऐप के जरिए कर्ज लिया था, जिससे वह पुराना कर्ज चुकाना चाहते थे, लेकिन समय पर राशि न चुका पाने के कारण 12,000 की बकाया रकम उन पर भारी पड़ गई.
परिजनों ने बताया कि पिछले एक सप्ताह से वसूली एजेंट उन्हें लगातार कॉल कर धमका रहे थे, उन्हें सार्वजनिक रूप से बदनाम करने की धमकी दी गई, जिससे वह मानसिक रूप से बेहद तनाव में आ गए थे. आरोप है कि लोन वसूली करने वालों ने शिक्षक की मॉर्फ की गई तस्वीरें उनके परिचितों और व्हाट्सएप ग्रुपों में भेज दीं, जिससे वह और भी टूट गए.
डिजिटल लोन ऐप्स की वजह से गई जान
पुलिस के मुताबिक, शुक्रवार को शिक्षक अपनी कार से अटल सेतु पहुंचे और वाहन से उतरकर पुल से कूद गए. जब CCTV फुटेज में यह घटना कैद हुई, तो पुलिस ने तुरंत तलाशी अभियान शुरू किया. शनिवार को उनका शव न्हावा क्रीक के पास मिला, जो उस स्थान से करीब 12 किलोमीटर दूर था, जहां से उन्होंने छलांग लगाई थी.
पुलिस ने शुरू की जांच

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










