
'सिर्फ मथुरा-काशी नहीं, 40 धार्मिक स्थलों को मुक्त कराने की तैयारी', हिंदू संगठन का दावा
AajTak
विश्व वैदिक सनातन संघ के प्रमुख जितेंद्र सिंह विसेन ने दावा किया है कि अयोध्या, काशी, मथुरा और भोजशाला के बाद अब मंदिर-मस्जिद से जुड़े 40 और मामलों पर काम शुरू होने वाला है. उनका कहना है कि 2024 में बसंत पंचमी के अवसर पर इसकी शुरुआत की जाएगी.
उत्तर प्रदेश के अयोध्या में अगले महीने भव्य राम मंदिर का उद्घाटन होने जा रहा है. यूपी के ही मथुरा में कृष्ण जन्मभूमि विवाद कोर्ट में है. वाराणसी के काशी-ज्ञानवापी मामले में भी अदालत के अंदर सुनवाई चल रही है. इतना ही नहीं मध्य प्रदेश के धार में भोजशाला का मुद्दा भी कोर्ट में ही है. इस बीच अब हिंदू संगठन इस तरह के 40 मामले कोर्ट तक ले जाने की तैयारी कर रहे हैं.
विश्व वैदिक सनातन संघ के प्रमुख जितेंद्र सिंह विसेन ने दावा किया है कि 2024 में बसंत पंचमी के अवसर पर इसकी शुरुआत की जाएगी. जितेंद्र सिंह ने कहा है कि अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि के मुद्दे पर कार्य पूर्ण हो चुका है. मथुरा में श्रीकृष्ण जन्मभूमि मामले में कार्य प्रगति पर है. काशी में ज्ञानवापी परिसर विवाद में भी कार्य प्रगति पर है. मध्य प्रदेश के धार में भोजशाला के मुद्दे पर भी कार्य जारी है. उन्होंने आगे कहा,'अब 40 अन्य धर्म स्थलों की मुक्ति के लिए एक साथ न्यायिक/संवैधानिक धर्म युद्ध की तैयारी पूर्ण हुई. 2024 में बसंत पंचमी को संवैधानिक धर्म युद्ध प्रारंभ का शंखनाद होगा.'
क्या है मथुरा विवाद?
मथुरा में श्रीकृष्ण जन्मभूमि विवाद काफी पुराना है. विवाद 13.37 एकड़ जमीन पर मालिकाना हक से जुड़ा हुआ है. 12 अक्टूबर 1968 को श्रीकृष्ण जन्मस्थान सेवा संस्थान ने शाही मस्जिद ईदगाह ट्रस्ट के साथ समझौता किया था. इस समझौते में 13.7 एकड़ जमीन पर मंदिर और मस्जिद दोनों बनने की बात हुई थी. बता दें कि श्रीकृष्ण जन्मस्थान के पास 10.9 एकड़ जमीन का मालिकाना हक है और 2.5 एकड़ जमीन का मालिकाना हक शाही ईदगाह मस्जिद के पास है.
हिंदू पक्ष का कहना है कि शाही ईदगाह मस्जिद को अवैध तरीके से कब्जा करके बनाया गया है. इस जमीन पर उनका दावा है. हिंदू पक्ष की ओर से ही शाही ईदगाह मस्जिद को हटाने और इस जमीन को भी श्रीकृष्ण जन्मस्थान को देने की मांग की गई है. इस मामले में हिंदू सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष विष्णु गुप्ता और दिल्ली निवासी उपाध्यक्ष सुरजीत सिंह यादव ने कोर्ट में दावा किया था. इसमें कहा था कि ईदगाह का निर्माण मुगल बादशाह औरंगजेब ने भगवान कृष्ण की 13.37 एकड़ जमीन पर बने मंदिर को तोड़कर करवाया था.
क्या है ज्ञानवापी विवाद?

मथुराक के कोसी कला इलाके में एक ट्रक से दूसरे ट्रक में हुई टक्कर में गौरक्षक चंद्रशेखर उर्फ फरसे वाले बाबा की मौत हो गई थी. इस मामले में घायल ट्रक चालक की भी इलाज के दौरान अस्पताल में मौत हो गई है. पुलिस का कहना है कि इस मामले को गौतस्करी कहकर अफवाह फैलाई गई और हाइवे जाम करने के साथ पथराव किया गया. इस पूरे मामले को लेकर केस दर्ज कर 13 लोगों को अरेस्ट किया गया है.

भारत मौसम विज्ञान विभाग ने दिल्ली समेत कई राज्यों के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया है. आईएमडी ने बताया है कि सोमवार को दिल्ली का आसमान बादलों से घिरा रहेगा और सुबह से दोपहर के बीच गरज-चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है. अमेरिका के टेक्सास से निकला जहाज Pyxis Pioneer रविवार सुबह मंगलुरु बंदरगाह पहुंच गया.

मिडिल ईस्ट में जारी जंग के कारण हालात काफी खराब हो गए हैं. ईरान और इजरायल-अमेरिका के बीच तनाव बढ़ता जा रहा है, जिसका सबसे बड़ा असर होर्मुज की खाड़ी पर पड़ा है. भारत ने होर्मुज की खाड़ी पर निर्भरता कम करने के लिए अमेरिका से LPG की आपूर्ति को बढ़ावा दिया. इसका परिणाम यह हुआ कि अमेरिका के टेक्सास से निकला जहाज पिक्सिस पायनियर मंगलुरु बंदरगाह पर रविवार सुबह पहुंच गया.










