
'सिर्फ टॉप टैलेंट को बुलाओ, बकवास बंद...', अमेरिकी मंत्री ने बताया H-1B वीजा पर क्या है ट्रंप का स्टैंड
AajTak
अमेरिकी वाणिज्य मंत्री हॉवर्ड लुटनिक ने राष्ट्रपति ट्रंप के रुख के बारे में कहा कि वह चाहते हैं कि कंपनियां सिर्फ टॉप टैलेंट को नियुक्त करें और बकवास बंद करें. उन्होंने कहा कि 100,000 डॉलर की H-1B वीजा फीस इसी वजह से लगाई गई है ताकि कंपनियां अमेरिकी वर्कर्स को नौकरी पर रखें और तय हो सके विदेशों से सिर्फ टॉप टैलेंट को ही अमेरिका में नौकरी मिले.
अमेरिका ने नए H-1B वीज़ा आवेदकों के सामने फीस को कई गुना बढ़ाकर बड़ी मुश्किल खड़ी कर दी है. अब अमेरिकी H-IB वीजा हासिल करने के लिए 1,00,000 डॉलर (करीब 88 लाख रुपये) की मोटी फीस चुकानी होगी, जबकि पहले यह शुल्क एक से आठ लाख रुपये के बीच था. यह कदम विदेशी स्किल्ड लेबर की एंट्री को सख्त बनाने के मकसद से उठाया गया है.
'टॉप टैलेंट सिर्फ अमेरिका के लिए'
वाणिज्य मंत्री हॉवर्ड लुटनिक ने ओवल ऑफिस में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ बोलते हुए इस कदम का बचाव किया. उन्होंने कहा, 'क्या वह व्यक्ति इतना कीमती है कि कपंनी सरकार को 1,00,000 डॉलर हर साल दे. यही तो इमिग्रेशन का मकसद है. अमेरिकियों को नौकरी पर रखें, यह सुनिश्चित करें कि आने वाले लोग टॉप टैलेंट हों. राष्ट्रपति का रुख बिल्कुल साफ है. टॉप टैलेंट सिर्फ अमेरिका के लिए है, बकवास बंद करो.'
ये भी पढ़ें: 'कम सैलरी वाले विदेशियों को जॉब देकर अमेरिकियों को निकाला, ट्रंप ने गिनाए वीजा फीस बढ़ाने के कारण
अमेरिका में काम कर रहे भारतीय प्रोफेशनल्स के बीच 21 सितंबर से लागू इस ऐलान ने खलबली मचा दी. आव्रजन वकीलों और कंपनियों ने H-1B वीजा होल्डर्स और अमेरिका से बाहर उनके परिवारों को 24 घंटे के भीतर लौटने की चेतावनी देते हुए कहा कि ऐसा न करने पर फंसने का खतरा रहेगा. हालांकि, बाद में व्हाइट हाउस ने साफ किया कि यह फीस सिर्फ नए आवेदकों पर लागू होगी.
एच-1बी वीजा होल्डर्स में 70 फीसदी भारतीय

'सब देखते रहे, वो गोली चलाता रहा…' वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज हत्याकांड की चश्मदीद छात्रा शिवांगी सिंह का बयान सामने आया है. उसने बताया कि बीएससी छात्र सूर्य प्रताप सिंह को बचाने की कोशिश हुई, लेकिन हमलावर दोबारा लौटकर गोली मार गया. घटना के बाद कॉलेज सुरक्षा, प्रशासन की भूमिका और कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं, जिससे छात्रों में डर और आक्रोश का माहौल है.

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.









