
सिर्फ इतने में करें Hyundai Alcazar की बुकिंग, फीचर्स से जुड़ी नई डिटेल
AajTak
Hyundai ने अपनी 7-सीटर एसयूवी Alcazar की बुकिंग बुधवार से शुरू कर दी है. इसी के साथ Alcazar के वैरिएंट्स और केबिन फीचर्स की डिटेल्स भी सामने आई हैं.
Hyundai ने अपनी 7-सीटर एसयूवी Alcazar की बुकिंग बुधवार से शुरू कर दी है. इसी के साथ Alcazar के वैरिएंट्स और केबिन फीचर्स की डिटेल्स भी सामने आई हैं. कंपनी की ये कार इसी महीने लॉन्च होने जा रही है. Hyundai Alcazar के 6 और 7 सीटर ऑप्शन उपलब्ध हैं. इसके इन दोनों मॉडल की बुकिंग कंपनी के ऑनलाइन बुकिंग प्लेटफॉर्म या डीलरशिप पर की जा सकती है. इसके लिए बुकिंग अमाउंट मात्र 25,000 रुपये रखा गया है. अभी तक इस कार की बहुत ज्यादा डिटेल्स सामने नहीं आई थीं, लेकिन अब इसकी कई और डिटेल्स सामने आई हैं. हुंडई ने Alcazar को 2.0 लीटर के पेट्रोल और 1.5 लीटर के डीजल इंजन ऑप्शन के साथ उतारा है. इसके दोनों ही संस्करण में 6-स्पीड मैनुअल और 6-स्पीड ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन का विकल्प मिलता है. कंपनी के ये इंजन इसे तेज़ रफ्तार वाली गाड़ी बनाते हैं.
Google Pixel 10a यूज करने के बाद आपको इसका रिव्यू बता रहे हैं. ये फोन हाल ही में गूगल ने भारत में लॉन्च किया है. ये गूगल का सबसे सस्ता Pixel स्मार्टफोन है. डिजाइन में कुछ खास नया नहीं है, लेकिन रियर कैमरा को फ्लैट रखा गया है जो प्रीमियम है. रिव्यू में जानते हैं ये फोन रियल वर्ल्ड में कैसा परफॉर्म कर रहा है.

Vida VX2 Plus KKR Limited Edition Launch: विडा ने अपना नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च कर दिया है, जो एक लिमिटेड एडिशन है. ये इलेक्ट्रिक स्कूटर कोलकाता नाइट राइडर्स की थीम पर बेस्ड है. इसमें कोई मैकेनिकल बदलाव नहीं किया गया है. ये स्कूटर सिंगल चार्ज में 142 किलोमीटर की रेंज ऑफर करता है. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.

CAFE 3 Norms Explained: एक आम आदमी जो पहली बार बाइक से कार पर अपग्रेड करने की सोचता है, तो उसकी विश लिस्ट में बड़ी गाड़ियां नहीं होती हैं. बल्कि एक ऐसी कार होती है, जो छोटी, कम मेंटेनेंस और ज्यादा फ्यूल एफिशिएंट हो. कैफे-3 नॉर्म्स को लेकर जो चर्चा हैं, उसे देखते हुए ऐसा लग रहा है कि आने वाले दिनों में छोटी गाड़ियां महंगी हो जाएंगी.










