
सिरफिरा आशिक, एकतरफा प्यार और डॉक्टर के क्लीनिक पर लड़की का कत्ल... चार गोलियों से दहल उठी दिल्ली
AajTak
दिल्ली के जहांगीरपुरी में एकतरफा प्यार में पागल आशिक ने 15 साल की नाबालिग लड़की को क्लीनिक के अंदर चार गोलियां मार दीं. जानिए इस खौफनाक वारदात की पूरी कहानी और कैसे एक तरफा प्यार बन रहा है खूनी इश्क.
Delhi Jahangirpuri Minor Girl Murder: दिल्ली के जहांगीरपुरी का इलाका अचानक गोलियों की आवाज से दहल उठा. एक डॉक्टर के क्लीनिक में मौजूद 15 साल की नाबालिग लड़की को उसी के मोहल्ले में रहने वाले एक लड़के ने गोली मार दी. वो भी एक नहीं चार-चार गोली. वजह थी एकतरफा प्यार, इश्क का जुनून और खतरनाक पागलपन. वो लड़की आई थी दवा लेने, लेकिन लौटी महज एक लाश बनकर. यह कहानी है उस एक तरफा मोहब्बत की, जिसका अंजाम खूनी बन गया.
गोलियों की आवाज़ से दहला इलाका उत्तर-पश्चिमी दिल्ली का जहांगीरपुरी इलाका दोपहर के वक्त हमेशा की तरह व्यस्त था. लेकिन उसी वक्त डी-ब्लॉक की एक गली में अचानक अफरा तफरी मच गई. वहां गोलियां चली थीं. एक डॉक्टर के क्लीनिक में एक बाद एक कई गोलियों की आवाज गूंजी और देखते ही देखते वहां दहशत फैल गई. लोगों को यकीन नहीं हुआ कि एक डॉक्टर के क्लीनिक में एक नाबालिग लड़की को गोलियों से छलनी कर दिया गया.
सहेली की चीख और कातिल का गुस्सा 15 साल की मासूम नेहा (काल्पनिक नाम), अपनी सहेली के साथ एक सामान्य सी दवाई लेने डॉक्टर के क्लीनिक पर गई थी. लेकिन उसे क्या पता था कि उसकी जिंदगी की आखिरी दवा होगी, जो वो कभी खा नहीं पाएगी. वो डॉक्टर के सामने बैठी थी. जैसे ही डॉक्टर कुछ पूछने ही वाला था, तभी क्लीनिक का दरवाजा जोर से खुला और 20 साल का आर्यन नामक एक युवक अंदर दाखिल हुआ. उसके हाथ में तमंचा था और आंखों में जुनून. उसके चेहरे पर गुस्सा साफ देखा जा सकता था.
एक बाद एक चार फायर... और फिर खामोशी इससे पहले डॉक्टर कुछ समझ पाता, 20 साल के आर्यन ने नेहा पर बिना कुछ कहे एक बाद एक चार गोलियां फायर कर दीं. पहली गोली उसके कंधे में लगी, दूसरी पेट में, और बाकी दो सीने में. नेहा वहीं गिर पड़ी. उसकी सहेली चीखती रही, लेकिन कोई मदद के लिए नहीं आया. नेहा के सीने में पीतल उतार कर आर्यन वहां से चुपचाप भाग निकला. क्लीनिक के फर्श पर खून बह रहा था. नेहा जमीन पर बेसुध पड़ी थी. डॉक्टर हैरान परेशान था. नेहा की सहेली रो रही थी.
डॉक्टरों ने की मौत की पुष्टि कुछ देर बाद क्लीनिक पर लोगों की भीड़ जमा हो गई. किसी ने पुलिस को फोन किया. इसके बाद जहांगीरपुरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची. खून से लथपथ नेहा को बाबू जगजीवन राम अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. तब नेहा के घरवाले भी वहां पहुंच चुके थे. उसके परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था. मां बेसुध हो गई और पिता की आंखों में खून उतर आया. इस घटना के बाद इलाके में तनाव बढ़ने लगा.
आर्यन कौन था? क्यों किया कत्ल? पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू की. पुलिस जांच में पता चला कि आर्यन, नेहा का पुराना परिचित था. दोनों कुछ समय पहले दोस्त बने थे. पर जैसे-जैसे नेहा ने उससे दूरी बनानी शुरू की, आर्यन का पागलपन बढ़ता गया. परिजनों का कहना था कि वो लड़की को लंबे समय से परेशान कर रहा था. उसे डराता था, उसका पीछा करता था और उसे धमकियां देता. नेहा ने कई बार उसे नजरअंदाज किया, लेकिन आर्यन ने ठान लिया था – या तो वो, या फिर मौत.

आज पूरी दुनिया में यही चर्चा है कि ईरान-अमेरिका युद्ध- रुकेगा या फिर महायुद्ध में बदल जाएगा. इस सवाल की वजह है युद्ध को लेकर अमेरिका राष्ट्रपति ट्रंप का दावा. ट्रंप ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले की नई डेडलाइन का एलान किया, वो भी ये कहते हुए कि ईरान की तरफ से युद्धविराम की पेशकश की गई है और दोनों देशों के बीच टेबल पर बातचीत जारी हैं. लेकिन ईरान ने अमेरिकी राष्ट्रपति के दावों को झूठ का पुलिंदा बताया. अब सवाल यही है कि पर्दे के पीछे क्या ईरान और अमेरिका में कोई बातचीत चल रही है, क्या जल्द युद्धविराम की संभावना है, या फिर ट्रंप के दावे में कोई दम नहीं.

ईरान युद्ध के बीच पाकिस्तान की एक बड़ी साजिश बेनकाब हुई है. पाकिस्तान को लेकर खुलासा हुआ है कि वो उसने अपने एजेंट्स की मदद से भारत में सीसीटीवी लगवाए, जिनके जरिए वीडियो पाकिस्तान भेजे जा रहे थे. गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान की इस साजिश को नाकाम किया. पाकिस्तान ने इजरायल से सीख लेकर ऐसा किया. इजरायल ने तेहरान के ट्रैफिक कैमरों को हैक कर खामेनेई को लेकर अहम जानकारी जुटाई थी. देखें वीडियो.

डोनाल्ड ट्रंप ने पूरी दुनिया को कन्फ्यूज कर दिया है. एक तरफ डोनाल्ड ट्रंप और उनके दावे हैं. वहीं दूसरी तरफ इन दावों को आंख दिखाती हकीकत. सवाल ये है कि जंग की बिसात पर ट्रंप कौन सा खेल खेल रहे हैं. जंग की शुरुआत से अबतक डोनाल्ड ट्रंप अपनी आदत के मुताबिक अपने बयान बदल रहे हैं. दुर्भाग्य ये है कि ये जंग है. पहले दिन से वो कह रहे हैं कि हम जीत रहे हैं. जंग के 25 दिन बाद हकीकत कुछ और है. लेकिन वो कह रहे हैं कि उन्होंने ईरान को खत्म कर दिया है. फिर दबाव बढ़ाने के लिए उन्होंने ईरान को 48 घंटे का अल्टीमेटम दे दिया. वहीं अचानक ये कहकर दुनिया को चौंका दिया कि 5 दिन युद्धविराम. ट्रंप की इन बातों ने बता दिया है कि उनके दिमाग में घोर कन्फ्यूजन है.

पश्चिम एशिया में बिगड़े हालातों पर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और पीएम मोदी की बातचीत हुई है. पीएम मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर इसकी जानकारी दी. पीएम मोदी ने कहा है कि उन्हें ट्रंप का फोन आया और पश्चिम एशिया की स्थिति पर बात हुई. भारत तनाव कम करने और जल्द से जल्द शांति बहाल करने का समर्थन करता है. देखें वीडियो.

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?








