
सियासी लड़ाई अब 'INDIA' बनाम 'भारत' पर आई, BJP ने घेरा तो कांग्रेस ने दी सफाई
AajTak
विपक्षी पार्टियों ने अपने गठबंधन का नाम I.N.D.I.A रखा है. इसके बाद अब लड़ाई इंडिया बनाम भारत पर आ गई है. इसके साथ ही I.N.D.I.A में डी का मतलब क्या है, इसको लेकर बीजेपी तंज कस रही है.
लोकसभा चुनाव 2024 में 26 विपक्षी दल 'I.N.D.I.A' नाम के गठबंधन के साथ उतरेंगे. ये गठबंधन UPA (संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन) की जगह लेगा. कांग्रेस समेत 26 पार्टियों के इस गठबंधन का मुख्य एजेंडा बीजेपी के गठबंधन NDA (राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन) को टक्कर देना है. लेकिन अब लड़ाई 'इंडिया' और 'भारत' के बीच आ गई है.
बेंगलुरु में हुई मीटिंग में विपक्षी दलों ने अपने गठबंधन का नाम 'I.N.D.I.A' तय किया है. इसकी फुलफॉर्म इंडियन नेशनल डिवेलपमेंटल या डेमोक्रेसी इंक्लूसिव अलायंस बताई गई है. विपक्ष की बैठक के बाद से इस नाम की चर्चा शुरू हो गई है. जहां विपक्षी दल इसे 'टीम इंडिया' बता रहे हैं, वहीं भारतीय जनता पार्टी और उसके नेता ने नाम पर निशाना साधना शुरू कर दिया है.
हिमंत बिस्वा सरमा बोले- इंडिया नाम अंग्रेजों ने दिया
विपक्षी गठबंधन के नाम पर निशाना साधते हुए असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने लिखा, 'हमारा सभ्यतागत संघर्ष इंडिया और भारत के इर्द-गिर्द केंद्रित है. अंग्रेजों ने हमारा नाम इंडिया रखा और कांग्रेस ने इसे सही मान लिया. हमें खुद को इस औपनिवेशिक विरासत से मुक्त कराना होगा. हमारे पूर्वज भारत के लिए लड़े और हम भारत के लिए काम करते रहेंगे.' उन्होंने आगे लिखा... इंडिया के लिए कांग्रेस और भारत के लिए मोदी.
आई कांग्रेस की सफाई
नाम पर हंगामे के बीच कांग्रेस की तरफ से सफाई भी आने लगी है. कांग्रेस सांसद जयराम रमेश ने लिखा कि भारतीय संविधान का अनुच्छेद 1... इंडिया, यानी भारत, राज्यों का एक संघ होगा.

आज ईरान-अमेरिका युद्ध का 24 वां दिन है. आज युद्ध को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का बड़ा बयान आया. ट्रंप ने ऐलान किया है कि अगले पांच दिनों तक ईरान के पावर और इनर्जी के ठिकानों पर हमले नहीं होंगे. ईरान को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति के बयान को युद्ध की दिशा में उठाया गया बड़ा कदम माना जा रहा है. हालांकि ईरान की तरफ से अमेरिकी के साथ किसी तरह की बातचीत का खंडन किया गया है, ईरान का यही दावा है कि उनकी धमकी के डर से अमेरिकी राष्ट्रपति झुक गए. अब सवाल यही है क्या ट्रंप के सीजफायर से युद्ध रुक जाएगा.

गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले गिरोह के सदस्य नौशाद अली उर्फ लालू को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया है. वह पेट्रोल पंप पर पंचर की दुकान की आड़ में काम कर रहा था. गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पहले ही पकड़े जा चुके हैं. यह गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की तस्वीरें और वीडियो पाकिस्तान भेजता था, जिसके बदले 4-6 हजार रुपये मिलते थे. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. पुलिस जांच जारी है.

राजकोट में एक डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर निजी वीडियो रिकॉर्ड कर 25 लाख रुपये की उगाही के मामले में पुलिस ने डॉ. कमल नांढा को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि उसने 3000 से ज्यादा वीडियो बनाकर स्थानीय पत्रकारों के जरिए ब्लैकमेल किया. राजकोट साइबर क्राइम पुलिस ने 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है, जबकि 11 आरोपी अभी फरार हैं और उनकी तलाश जारी है.

महायुद्ध के 24 दिन हो चुके हैं. खबरदार की शुरुआत अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के ताजा यूटर्न से. डोनाल्ड ट्रंप ने आज शाम ऐलान किया कि ईरान के पावर प्लांट्स और एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर होने वाले हमलों को उन्होंने फिलहाल टाल दिया है. ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच पिछले दो दिनों से चली बातचीत के बाद ये फैसला लिया गया है.

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.







