
सिद्धू मूसेवाला मर्डर: हिरासत में लिए गए दो युवक, हत्या में इस्तेमाल बोलेरो से है कनेक्शन
AajTak
सिद्धू मूसेवाला मर्डर केस में पंजाब पुलिस की टीम ने फतेहाबाद के गांव भिरड़ाना में छापेमारी की और दो युवकों को हिरासत में ले लिया है. बताया जा रहा है कि इन दोनों का संबंध मूसेवाला मर्डर केस में इस्तेमाल हुई बोलेरो गाड़ी से है.
पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला मर्डर केस को सुलझाने के लिए पंजाब पुलिस की छापेमारी जारी है. पुलिस की टीम ने गुरुवार को फतेहाबाद के गांव भिरड़ाना में छापेमारी करके दो युवकों को हिरासत में लिया है. पवन बिश्नोई और खान नाम के दो शख्स को पंजाब पुलिस अपनी हिरासत में लेकर गई है. इन दोनों के तार मूसेवाला मर्डर से जुड़ रहे हैं.
पंजाब पुलिस ने फतेहाबाद पुलिस के साथ मिलकर गांव बुढ़ाना में देर रात छापेमारी की. छापेमारी में इन दोनों युवकों पवन बिश्नोई और खान नाम को पकड़ा गया. बताया गया है कि इन दोनों का संबंध मूसेवाला मर्डर केस में इस्तेमाल हुई बोलेरो गाड़ी से है. शूटर बोलेरो और कोरोला गाड़ी से ही आए थे और मूसेवाला पर अंधाधुंध फायरिंग की थी.
वीडियो में दिखी थी बोलेरो गाड़ी
दरअसल सिद्धू मूसेवाला की हत्या के बाद एक के बाद एक सामने आ रहे हैं. ये वीडियो क़त्ल की उस कहानी के अहम किरदार और चश्मदीद भी बनते जा रहे हैं, जिस कहानी के सिरे तक पहुंचने के लिए पंजाब पुलिस एड़ी चोटी का जोर लगा रही है. एक वीडियो में सिद्धू मूसेवाला की थार के गुज़रने के चंद सेकंड के बाद ही एक और गाड़ी गली से निकलकर उसी सड़क पर आगे बढ़ती दिखाई पड़ती है. ये गाड़ी बोलेरो है, जिसके बारे में पुलिस का अंदाज़ा है कि इसी बोलेरो गाड़ी पर वो हमलावर सवार थे, जिन्होंने आगे जाकर सिद्धू मूसेवाला को अपना निशाना बनाया था. इस वीडियो में भी वो बोलेरो गाड़ी नज़र आ रही है, जिस पर क़ातिल सवार थे. AN 95 और AK 47 जैसे बेहद आधुनिक हथियारों से सिंगर सिद्धू मूसेवाला को उसकी ही कार में छलनी कर दिया गया था. गोलियां इस रफ़्तार से सिद्धू मूसेवाला पर बरसाई गईं थीं कि उसे अपनी ही सीट पर ही झुकने तक का वक़्त नहीं मिला.

आज का दंगल ईरान युद्ध को लेकर भारत में चल रही तैयारी पर है. ईरान जंग के हालात को देखते हुए सरकार ने दिल्ली में बड़ी बैठक बुलाई है. पार्लियामेंट हाउस में ये बैठक थोड़ी देर में शुरू होने वाली है जिसमें सभी दलों के 2-2 प्रतिनिधियों को बुलाया गया है. ये बैठक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हो रही है जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजीजू और ऊर्वरक मंत्री जेपी नड्डा समेत विदेश सचिव भी शामिल रहेंगे.

ईरान ने बहुत बड़ा दावा किया है ईरान का कहना है कि उसने अमेरिकी नौसेना ने यूएसएस अब्राहम लिंकन विमानवाहक पोत पर हमला किया है ईरान ने अमेरिका के इस एयर क्राफ्ट कैरियर पर क्रूज मिसाइल हमले का दावा किया है. अमेरिका की तरफ से इस हमले पर अभी तक कुछ नहीं कहा गया है. USS अब्राहम लिंकन परमाणु इंजन से चलने वाले निमित्ज श्रेणी का विमानवाहक पोत है. विमानवाहक पोत होने का मतलब एक ऐसे जंगी जहाज होने से है जिसपर फाइटर जेट उतर सकते हैं, यहां डेरा डाल सकते हैं और यहां से उड़ान भर सकते हैं.

मेट्रो की छत फाड़कर नीचे निकला बोरवेल... 100 फीट नीचे बनी सुरंग में हुआ 6 इंच का छेद, ठेकेदार पर केस
पुणे के शिवाजी रोड इलाके में एक निजी बोरवेल की खुदाई के दौरान पुणे मेट्रो की भूमिगत सुरंग में छेद होने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. इस लापरवाही ने न केवल करोड़ों की मेट्रो परियोजना की सुरक्षा पर सवाल खड़े किए हैं, बल्कि एक बड़े हादसे को भी न्योता दे दिया था.










