
सिद्धू को एंटी नेशनल कहने पर भड़के सलाहकार, कहा- उनके पास अमरिंदर के 'गुनाहों' के सबूत
AajTak
पंजाब में कैप्टन अमरिंदर सिंह और नवजोत सिंह सिद्धू के बीच का दंगल अभी भी जारी है. नवजोत सिंह सिद्धू के सलाहकार ने कैप्टन अमरिंदर सिंह पर हमला बोला है और सिद्धू पर किसी तरह का आरोप ना लगाने को कहा है.
पंजाब में विधानसभा चुनाव (Punjab Assembly Elections) से पहले कांग्रेस ने भले ही अपना मुख्यमंत्री बदल लिया हो, लेकिन अभी भी पार्टी के भीतर हालात ठीक नहीं हुए हैं. मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद कैप्टन अमरिंदर सिंह (Amarinder Singh) ने कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू (Navjot Singh Sidhu) पर निशाना साधा था और उनकी पाकिस्तान के साथ दोस्ती को राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरा बताया था. अब नवजोत सिंह सिद्धू के सलाहकार ने कैप्टन अमरिंदर सिंह पर पलटवार किया है. नवजोत सिंह सिद्धू के सलाहकार मोहम्मद मुस्तफा का कहना है कि नवजोत सिंह सिद्धू कोई एंटी-नेशनल नहीं हैं. अगर कैप्टन अमरिंदर सिंह ने फिर ऐसा कहा, तो वह उनपर पूरी किताब खोल देंगे. मोहम्मद मुस्तफा ने आरोप लगाया कि कैप्टन अमरिंदर सिंह इस वक्त नवजोत सिंह सिद्धू पर नहीं बल्कि गांधी परिवार पर निशाना साध रहे हैं. हम ऐसा बिल्कुल नहीं होने देंगे. नवजोत सिंह सिद्धू के सलाहकार ने कहा कि उनके पास सबूत हैं, कैसे कैप्टन अमरिंदर सिंह ने मुख्यमंत्री रहते हुए गलत काम किए हैं. ऐसे में उन्हें किसी तरह की बयानबाजी नहीं करनी चाहिए. कैप्टन और हम लंबे वक्त तक एक परिवार की तरह रहे हैं, लेकिन वो उन्हें कोई जवाब देने पर मजबूर ना करें. इस्तीफे के बाद सिद्धू पर भड़के थे कैप्टन गौरतलब है कि शनिवार को कैप्टन अमरिंदर सिंह ने मुख्यमंत्री पद के इस्तीफा दिया था, उन्होंने आरोप लगाया था कि पिछले कुछ वक्त से कांग्रेस में उन्हें लगातार अपमानित महसूस करवाया जा रहा है. कैप्टन अमरिंदर सिंह ने इसी के साथ आरोप लगाया था कि नवजोत सिंह सिद्धू की पाकिस्तान में वहां के प्रधानमंत्री और आर्मी चीफ के साथ दोस्ती है, ऐसे में सिद्धू के हाथ में किसी तरह की पावर होना राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरा हो सकता है. कैप्टन ने कहा था कि अगर कांग्रेस सिद्धू को सीएम बनाती हो, तो वो इसका विरोध करेंगे. हालांकि ऐसा नहीं हुआ और कांग्रेस ने चरणजीत सिंह चन्नी को मुख्यमंत्री बनाया.

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.










