
सिद्धू की ताजपोशी वाले कार्यक्रम में शामिल होंगे कैप्टन अमरिंदर, कार्यकारी अध्यक्ष नागरा का दावा
AajTak
नवजोत सिंह सिद्धू को पंजाब कांग्रेस का प्रमुख बनाए जाने के बाद पार्टी की पंजाब यूनिट में रार और बढ़ गई है. अब नवजोत सिंह सिद्धू के कल होने वाले ताजपोशी के कार्यक्रम के लिए कैप्टन अमरिंदर सिंह को न्योता भेजा गया है.
पंजाब में शुक्रवार को होने वाले नवजोत सिंह सिद्धू (Navjot Singh Sidhu) के ताजपोशी वाले कार्यक्रम में मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह (CM Amarinder Singh) शामिल होंगे. पिछले दिनों कांग्रेस आलाकमान ने लंबे समय तक चले विवाद के बाद नवजोत सिंह सिद्धू को पंजाब कांग्रेस की कमान दी थी. कैप्टन अमरिंदर सिंह लगातार इसका विरोध करते रहे थे. पंजाब कांग्रेस कमेटी के वर्किंग प्रेसिडेंट कुलजीत नागरा और संगत सिंह गिलजियां ने मोहाली के सिसवां स्थित कैप्टन अमरिंदर सिंह के फार्म हाउस में उनसे मुलाकात की.
E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.










