
सिद्धारमैया के शपथ ग्रहण में केजरीवाल और केसीआर को न्योता नहीं मिलने के मायने क्या? 7 Points में समझें
AajTak
कांग्रेस सिद्धारमैया के शपथ ग्रहण को भव्य बनाकर विपक्षी एकता का संकेत देना चाहती है. लेकिन ऐसे लोगों को नहीं बुलाना चाहती जो उसके समीकरणों में फिट न बैठते हों. माना जा रहा है कि इसी कारण से कांग्रेस ने दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल और तेलंगाना के मुख्यमंत्री केसीआर को समारोह का निमंत्रण नहीं भेजा गया है.
सिद्धारमैया 20 मई को कर्नाटक के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे. दक्षिण का द्वार कहे जाने वाले कर्नाटक में कांग्रेस ने 135 सीटों के साथ प्रचंड जीत हासिल की है. 2023 में 5 राज्यों में विधानसभा और 2024 लोकसभा चुनाव से पहले इस जीत को कांग्रेस के लिए संजीवनी के तौर पर देखा जा रहा है. ऐसे में कांग्रेस ने इस शपथ ग्रहण समारोह को भव्य बनाने के लिए जोर-शोर से तैयारियां भी शुरू कर दी हैं. देशभर की तमाम पार्टियों के नेताओं को निमंत्रण भेजा गया है. कांग्रेस केंद्र में रहकर इस समारोह का विपक्ष के शक्ति प्रदर्शन के तौर पर प्रदर्शन करना चाहती है. कांग्रेस की ओर से दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, तेलंगाना के सीएम केसीआर को इसका न्योता नहीं भेजा गया. माना जा रहा है कि कांग्रेस ने सियासी समीकरणों को देखते हुए इन दलों से दूरी बनाए रखने का फैसला किया है.
कर्नाटक में कांग्रेस की इस जीत ने न सिर्फ बीजेपी को सत्ता से बेदखल किया है, बल्कि देशभर में अपने कार्यकर्ताओं और समर्थकों में जोश भरने का काम भी किया है. माना जा रहा है कि यह जीत 2024 लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस नेताओं में ऊर्जा भरने का भी काम करेगी. कांग्रेस सिद्धारमैया के शपथ ग्रहण को भव्य बनाकर विपक्षी एकता का भी संकेत देना चाहती है.
कांग्रेस ने इन नेताओं को भेजा निमंत्रण
- बिहार के सीएम नीतीश कुमार - बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव - तमिलनाडु के सीएम एमके स्टालिन - झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन - पीडीपी प्रमुख महबूबा मुफ्ती - सीपीआई के महासचिव डी राजा - सीपीआई (मार्क्सवादी) के महासचिव सीताराम येचुरी - बंगाल की सीएम ममता बनर्जी - सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव - एनसीपी प्रमुख शरद पवार - महाराष्ट्र के पूर्व सीएम उद्धव ठाकरे - अभिनेता और एमएनएम प्रमुख कमल हासन
कांग्रेस ने इन नेताओं को नहीं भेजा निमंत्रण
- दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल - तेलंगाना के सीएम केसीआर - केरल के मुख्यमंत्री पी विजयन - आंध्र प्रदेश के सीएम जगनमोहन रेड्डी - ओडिशा के सीएम नवीन पटनायक

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










