
सिखों पर मजाकिया टिप्पणी के बाद किरण बेदी ने मांगी माफी, कहा- गलत ना समझा जाए
AajTak
किरण बेदी के बयान के बाद पंजाब कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा बराड ने कहा कि एक समुदाय पर मजाक करना स्तब्ध करने वाला और शर्मनाक है, वो भी तब- जब आप खुद पंजाबी हों.
पुडुचेरी की पूर्व राज्यपाल और पूर्व आईपीएस अधिकारी किरण बेदी विवादों में आ गई हैं. उन्होंने एक किताब के विमोचन कार्यक्रम में सरदार को लेकर मजाकिया अंदाज में टिप्पणी की है. बाद में विवाद बढ़ा तो बेदी ने बयान को लेकर सोशल मीडिया पर सफाई दी है. बेदी ने कहा कि मैं अपने धर्म में बेहद आस्था रखती हूं.
दरअसल, चेन्नई में 'फियरलेस गवर्नेंस' (निर्भीक प्रशासन) पुस्तक का विमोचन कार्यक्रम था. इसमें शामिल होने के लिए किरण बेदी भी पहुंची थीं. उन्होंने कार्यक्रम शुरू होने से पहले मजाक में एक टिप्पणी की. उन्होंने कहा- 'अभी बजे हैं- पूरे 20 मिनट कम 12. यहां अभी कोई सरदार जी नहीं हैं.'
इस बयान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. जिस पर कांग्रेस समेत आम आदमी पार्टी ने ऐतराज जताया और बेदी से माफी मांगने की अपील की.
बेदी का माफी मांगना चाहिए: कांग्रेस
पंजाब कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा बराड ने कहा कि एक समुदाय पर मजाक करना स्तब्ध करने वाला और शर्मनाक है, वो भी तब- जब आप खुद पंजाबी हों. सिख समुदाय की भावनाओं को ठेस पहुंचाने के लिए माफी मांगनी चाहिए. या हम समझेंगे कि बीजेपी ने अपने नेताओं को विशेष कार्य सौंपा है.
...एहसान के बदले सिखों का मजाक उड़ाते हैं: AAP

जिस अमेरिका और इजरायल ने मिलकर 28 फरवरी को ईरान पर हमले कर जंग की शुरुआत की थी, उसी अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को ये ऐलान किया कि अमेरिका अगले 5 दिनों के लिए युद्ध विराम कर रहा है यानी जंग को रोक रहा है. अब सवाल ये है कि जंग के पहले हफ्ते में जब ट्रंप ने ये दावा किया था कि ईरान की ताकत को वो पूरी तरह कुचल चुके हैं तो फिर भी ईरान इस जंग को तीसरे हफ्ते तक कैसे खींच ले गया.

आज ईरान-अमेरिका युद्ध का 24 वां दिन है. आज युद्ध को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का बड़ा बयान आया. ट्रंप ने ऐलान किया है कि अगले पांच दिनों तक ईरान के पावर और इनर्जी के ठिकानों पर हमले नहीं होंगे. ईरान को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति के बयान को युद्ध की दिशा में उठाया गया बड़ा कदम माना जा रहा है. हालांकि ईरान की तरफ से अमेरिकी के साथ किसी तरह की बातचीत का खंडन किया गया है, ईरान का यही दावा है कि उनकी धमकी के डर से अमेरिकी राष्ट्रपति झुक गए. अब सवाल यही है क्या ट्रंप के सीजफायर से युद्ध रुक जाएगा.

गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले गिरोह के सदस्य नौशाद अली उर्फ लालू को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया है. वह पेट्रोल पंप पर पंचर की दुकान की आड़ में काम कर रहा था. गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पहले ही पकड़े जा चुके हैं. यह गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की तस्वीरें और वीडियो पाकिस्तान भेजता था, जिसके बदले 4-6 हजार रुपये मिलते थे. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. पुलिस जांच जारी है.

राजकोट में एक डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर निजी वीडियो रिकॉर्ड कर 25 लाख रुपये की उगाही के मामले में पुलिस ने डॉ. कमल नांढा को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि उसने 3000 से ज्यादा वीडियो बनाकर स्थानीय पत्रकारों के जरिए ब्लैकमेल किया. राजकोट साइबर क्राइम पुलिस ने 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है, जबकि 11 आरोपी अभी फरार हैं और उनकी तलाश जारी है.

महायुद्ध के 24 दिन हो चुके हैं. खबरदार की शुरुआत अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के ताजा यूटर्न से. डोनाल्ड ट्रंप ने आज शाम ऐलान किया कि ईरान के पावर प्लांट्स और एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर होने वाले हमलों को उन्होंने फिलहाल टाल दिया है. ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच पिछले दो दिनों से चली बातचीत के बाद ये फैसला लिया गया है.








