
सिक्योरिटी गार्ड से ZOHO में सॉफ्टवेयर इंजीनियर बनने तक की कहानी, जान कर होंगे हैरान
AajTak
Zoho कंपनी एक बार फिर से चर्चा में है. इस बार उनके एक कर्मचारी का पोस्ट वायरल हो गया है, जिसमें बताया है कि कैसे उसने एक सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करते-करते सॉफ्टवेयर इंजीनियर तक का सफर तय किया. उन्होंने ना तो इंजीनियर में डिप्लोमा किया और ना ही कोई डिग्री हासिल की है. आइए जानते हैं...
देसी कंपनी ZOHO कॉर्पोरेशन एक बार फिर से चर्चा में छा गई है. अब कंपनी किसी ऐप या अपनी सर्विस की वजह से नहीं है. अब चर्चा में होने की वजह उनका एक कर्मचारी है, जो पहले कभी कंपनी ने सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करता था और आज कंपनी में सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट इंजीनियर है. उसका सोशल मीडिया पर पोस्ट इंटरनेट पर वायरल हो चुका है.
तमिलनाडु के रहने वाले अब्दुल अलीम ने LinkedIn पर पोस्ट लिखा. उनका पोस्ट इंटरनेट पर वायरल हो चुका है. उन्होंने अपने पोस्ट में बताया कि साल 2013 में वे अपने घर से सिर्फ एक हजार रुपये निकले थे, जिसमें से 800 रुपये सिर्फ किराए में खर्च हो गए थे.
ना थी नौकरी, ना रहने का ठिकाना
अब्दुल अलीम ने बताया कि उनके पास ना तो नौकरी थी और ना ही रहने का कहीं ठिकाना. करीब 2 महीने तक सड़कों पर गुजारा करने के बाद उन्होंने Zoho कॉर्पोरेशन के दफ्तर में बतौर सिक्योरिटी गार्ड काम करना शुरू किया. नौकरी करने के दौरान एक दिन अलीम की मुलाकात जोहो के सीनियर ऑफिसर शिबू एलेक्सिस से हुई.
यह भी पढ़ें: Flipkart Sale में आधी कीमत पर बिका ये स्मार्टफोन, अब ऑर्डर हो रहे कैंसिल
थोड़ा बहुत HTML का ज्ञान था

Aaj 17 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 17 मार्च 2026, दिन- मंगलवार, चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, त्रयोदशी तिथि सुबह 09.23 बजे तक फिर चतुर्दशी तिथि, शतभिषा नक्षत्र, चंद्रमा- कुंभ में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.06 बजे से दोपहर 12.54 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 3.30 बजे से शाम 5 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.












