
सिक्किम में बादल फटने से बाढ़, पश्चिम बंगाल की बढ़ गई टेंशन, ममता सरकार ने बनाया एक्शन प्लान!
AajTak
सिक्किम में अचानक बाढ़ आने से पश्चिम बंगाल तक प्रभावित हो गया है. बुधवार को सीएम ममता बनर्जी ने बाढ़ के बाद 23 सैनिकों के लापता होने की खबरों पर चिंता जताई और अपनी सरकार की ओर से हरसंभव मदद का आश्वासन दिया. उत्तरी सिक्किम में ल्होनक झील पर अचानक बादल फटने से तीस्ता नदी में अचानक बाढ़ आ गई. एक बांध से पानी छोड़े जाने के कारण हालात बिगड़ गए, जिससे सेना के 23 जवान बह गए हैं.
सिक्किम में बुधवार को कुदरत के कहर का असर पश्चिम बंगाल में भी देखने को मिला है. सिक्किम में अचानक बादल फटने से तीस्ता नदी में बाढ़ आ गई और कई जिले बाढ़ के पानी से प्रभावित हो गए. तीस्ता बैराज से तीन शव बरामद किए गए हैं. हालांकि, अभी तक उनकी पहचान नहीं हो पाई है. जबकि 23 सैन्यकर्मियों के बारे में कुछ पता नहीं चल सका है. उनकी तलाश की जा रही है. ममता सरकार ने चुनौतियों से निपटने के लिए एक्शन प्लान बनाया है.
पश्चिम बंगाल के मुख्य सचिव एचके द्विवेदी ने बताया कि बाढ़ से हमारे राज्य के तीन जिले भी प्रभावित हुए हैं. वहीं, सिक्किम में बाढ़ के बाद पाकयोंग, गंगटोक, नामची और मंगन जिलों के सभी स्कूल 8 अक्टूबर तक बंद रखने का आदेश दिया गया है. इधर, केंद्रीय जल आयोग के आंकड़ों के मुताबिक, बुधवार दोपहर एक बजे तीस्ता नदी का जलस्तर खतरे के निशान से नीचे था. इसके आसपास बाढ़ की स्थिति नहीं है. माना जा रहा है कि तीस्ता पर तीन स्टेशनों मेल्ली, सिंगतम और रोहतक पर जल स्तर खतरे के निशान से नीचे है, लेकिन इसके करीब मंडरा रहा है.
'पानी का बहाव कम होने पर बांध की मरम्मत कराएंगे'
बंगाल सरकार के CS ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए तैयारियों के बारे में जानकारी ली. उन्होंने कहा, हमने मंगलवार रात से ही निकासी शुरू कर दी थी. बादल फटने से 3 जिले प्रभावित हुए हैं. इस दौरान सीएम ममता बनर्जी ने कहा, सुबह तीन बजे हमें इसकी जानकारी हुई. दार्जिलिंग और कलिम्पोंग सिक्किम से कट गए हैं. दिल्ली की घटना के कारण मैं देर रात तक जाग रही थी. सिक्किम सीएस ने मुझे फोन किया और मुझे सूचित किया. जैसे ही पानी का बहाव कम होगा, हम बांध की मरम्मत करा देंगे. लेकिन अब हमें लोगों की मदद करनी होगी. हमने दार्जिलिंग और कलिम्पोंग में लोगों को बचाया है. हम प्रभावित इलाके में पूरी मदद करेंगे.
'24 घंटे हालात की निगरानी'
उन्होंने कहा, डीवीसी ने पानी छोड़ दिया है. नहीं तो बांध टूट जायेंगे. ऐसा हमें बताया गया है, इसलिए खानाकुल और उदयनारायणपुर, बांकुरा का निचला इलाका प्रभावित है. एसडीआरएफ और एनडीआरएफ को तैनात किया गया है. मैं चौबीसों घंटे स्थिति पर नजर रख रहा हूं. निचले इलाके से 10 हजार लोगों को निकाला गया है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










