
सिक्किम में पर्यटकों को मिली राहत, नाथुला दर्रा तक जाने के लिए सरकार ने तय किया टैक्सी किराया
AajTak
सिक्किम घूमने जाने वाले पर्यटकों से नाथुला दर्रा तक जाने के लिए मनमाना टैक्सी किराया वसूले जाने पर अब सिक्किम सरकार सख्त हो गई है. अब सरकार ने इसके लिए टैक्सी किराया तय कर दिया है. बता दें कि लोगों से अत्यधिक टैक्सी किराया वसूले जाने को लेकर केंद्र ने सिक्किम सरकार की खिंचाई की थी.
गर्मी के दिनों में बहुत से लोग सिक्किम घूमने जाते हैं और वहां पर्यटकों से नाथुला दर्रा तक जाने के लिए टैक्सीवाले मनमाना किराया वसूलते थे. पर्यटकों को इस लूट से बचाने के लिए सिक्किम सरकार ने अब टैक्सी किराया तय कर दिया है.
सिक्किम सरकार ने टूर ऑपरेटरों द्वारा अधिक किराया वसूलने से रोकने के लिए नाथुला और गंगटोक के बीच टैक्सी का किराया तय कर दिया है. पर्यटन और नागरिक उड्डयन विभाग के प्रमुख सचिव सी एस राव द्वारा जारी एक आदेश के अनुसार, नाथुला और राज्य की राजधानी गंगटोक के बीच राउंड ट्रिप के लिए लग्जरी और सामान्य वाहनों का किराया परमिट शुल्क सहित 6500 से 7,000 रुपये तय किया गया है जो तत्काल प्रभाव से लागू होगा.
पर्यटन और नागरिक उड्डयन विभाग ने अतिरिक्त किराया वसूलने वाले टैक्सी चालकों की शिकायत के लिए संपर्क नंबर और पुलिस चेक पोस्ट नंबर भी सार्वजनिक किया है. इसमें कहा गया है कि अधिक किराया वसूलने से संबंधित किसी भी समस्या के लिए पीड़ित पर्यटक नागरिक उड्डयन विभाग के नंबर 9434182178 और पुलिस चेक पोस्ट नंबर 7908081127 पर संपर्क कर सकते हैं.
आदेश में कहा गया है कि तय दरों का उल्लंघन करने वाले किसी भी व्यक्ति से परिवहन विभाग द्वारा केंद्रीय मोटर वाहन अधिनियम 1988 और सीएमवी नियम 1989 और सिक्किम मोटर वाहन नियम 1991 के प्रावधानों के अनुसार सख्ती से निपटा जाएगा.
पर्यटन और नागरिक उड्डयन विभाग ने भी 30 जून तक नाथुला के लिए जारी किए जाने वाले परमिट की सीमा 800 वाहनों तक सीमित कर दी है. बता दें कि केंद्र सरकार ने हाल ही में सिक्किम आने वाले पर्यटकों से टूर ऑपरेटरों द्वारा अत्यधिक टैक्सी किराया और यात्रा परमिट चार्ज वसूलने के लिए राज्य सरकार की खिंचाई की थी.

मिडिल ईस्ट की जंग अब बेहद खतरनाक मोड़ पर पहुंच गई है. एक तरफ डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध खत्म करने के लिए 'एग्जिट प्लान' की बात की है, तो दूसरी तरफ इजरायल ने ईरान पर हमले और तेज करने की चेतावनी दी है. शनिवार को ईरान के नतांज परमाणु संयंत्र पर बड़ा हमला हुआ, जिसके बाद ईरान ने अपने दुश्मनों को चेतावनी देते हुए दुनिया भर के पर्यटन स्थलों को निशाना बनाने की धमकी दी है.

नागर विमानन मंत्रालय ने घरेलू हवाई किरायों पर लगाई गई अस्थायी सीमा (Fare Caps) को वापस लेने का फैसला किया है. पिछले साल इंडिगो (IndiGo) एयरलाइंस के संकट के बाद टिकटों की आसमान छूती कीमतों को नियंत्रित करने के लिए सरकार ने यह पाबंदी लगाई थी. हालांकि एयरलाइंस कंपनियों को स्पष्ट चेतावनी दी गई है कि वे जिम्मेदारी से किराए तय करें और यात्रियों के हितों का ध्यान रखें।

हिमाचल प्रदेश में आर्थिक दबाव के चलते मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने अपने समेत मंत्रियों, विधायकों और वरिष्ठ अधिकारियों की सैलरी का एक हिस्सा 6 महीने के लिए टालने का फैसला किया है. हालांकि, ग्रुप-सी और ग्रुप-डी कर्मचारियों को पूरी सैलरी मिलेगी. वहीं सरकार ने मेडिकल स्टाफ, आंगनवाड़ी और आशा कार्यकर्ताओं सहित कई वर्गों के मानदेय में बढ़ोतरी की है. विधायक योजनाओं की सीमा भी बढ़ाई गई है. सरकार का कहना है कि हालात सुधरने पर रोकी गई राशि वापस दी जाएगी.

झारखंड के लातेहार में दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि चार गंभीर रूप से घायल हो गए. हादसा बरवाटोली गांव के पास हुआ. घायलों को बालूमाथ अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां दो की हालत नाजुक होने पर रिम्स रेफर किया गया. पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है.

मध्य-पूर्व में जारी जंग का असर भारत की अर्थव्यवस्था पर दिखने लगा है. तेल कीमतें 70 से बढ़कर 110 डॉलर पार पहुंचीं, जिससे पेट्रोल-डीजल महंगे हुए और महंगाई का दबाव बढ़ा. ईरान-अमेरिका-इजरायल संघर्ष के बीच स्ट्रेट ऑफ होर्मुज संकट ने सप्लाई प्रभावित की. इसका असर ट्रांसपोर्ट, रुपया, सरकारी खर्च और आम लोगों की बचत पर पड़ रहा है.

बादशाह ने विवादित 'टटीरी' गाने पर माफी मांगी, लेकिन पुलिस जांच जारी है. शिबास कबिराज ने कहा कि कानून के अनुसार कार्रवाई होगी. महिला आयोग ने भी नोटिस जारी किया है. गन कल्चर वाले गानों पर भी सख्ती की बात कही गई है. इसी बीच हरियाणा पुलिस ने साइबर अपराध और रंगदारी कॉल्स रोकने के लिए 'अभेद्य' ऐप लॉन्च किया.







