
सिकंदराबाद: नीचे चार्जिंग स्टेशन, ऊपर होटल... इलेक्ट्रिक व्हीकल चार्जिंग के दौरान लगी आग, और चारों ओर मच गया कोहराम
AajTak
यह घटना है तेलंगाना के सिकंदराबाद की. पासपोर्ट ऑफिस के पास एक चार मंजिला बिल्डिंग में ग्राउंड फ्लोर पर स्थित इलेक्ट्रिक व्हीकल शोरूम इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना का कारण बना. बताया जा रहा है कि शोरूम में इलेक्ट्रिक व्हीकल्स को चार्ज किया जा रहा था. इसी के कारण शॉट सर्किट होने से आग लगी और धीरे-धीरे पूरी बिल्डिंग लपटों और धुओं में डूब गई.
एक ओर सरकार देश में इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (Electric Vehicles) को बढ़ावा देने पर जोर दे रही है. वहीं दूसरी ओर इलेक्ट्रिक व्हीकल्स में आग लगने की घटनाएं (EV Fire Incident) थमने का नाम नहीं ले रही हैं. गर्मियों की आहट मिलते ही देश में इलेक्ट्रिक व्हीकल्स में आग लगने की घटनाओं का सिलसिला शुरू हुआ, जो बिना थमे जारी है. एक ताजा मामले में तो इलेक्ट्रिक व्हीकल में लगी आग इस कदर जानलेवा साबित हुई कि 08 लोगों की मौत हो गई. इससे पहले भी कई मामलों में इलेक्ट्रिक व्हीकल की आग में लोग जान गंवा चुके हैं, लेकिन एक ही घटना में इतने सारे लोगों की मौत का यह देश में पहला मामला है.
ऊपर की मंजिलों पर होटल-रेस्तरां
यह घटना है तेलंगाना के सिकंदराबाद की. पासपोर्ट ऑफिस के पास एक चार मंजिला बिल्डिंग में ग्राउंड फ्लोर पर स्थित इलेक्ट्रिक व्हीकल शोरूम इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना का कारण बना. बताया जा रहा है कि शोरूम में इलेक्ट्रिक व्हीकल्स को चार्ज किया जा रहा था. इसी के कारण शॉट सर्किट होने से आग लगी और धीरे-धीरे पूरी बिल्डिंग लपटों और धुओं में डूब गई. दरअसल जिस बिल्डिंग में यह हादसा हुआ, उसके ग्राउंड फ्लोर पर इलेक्ट्रिक व्हीकल शोरूम (EV Showroom) है और ऊपरी मंजिलों पर होटल व रेस्तरां है. होटल में ठहरे लोग इस दुर्घटना से काफी प्रभावित हुए. कई लोगों ने तो आग से बचने के लिए तीसरी-चौथी मंजिलों से छलांग लगा दी.
इस कारण आग लगने की आशंका
यह हादसा सोमवार की रात के करीब 10 बजे हुआ. निचले फ्लोर में लगी आग जब ऊपर उठने लगी और धुआं फैलने लगा तो होटल के कर्मचारियों व वहां ठहरे लोगों को इसकी भनक लगी. होटल के कर्मचारियों और ठहरे लोगों ने ही फायर डिपार्टमेंट को इसकी सूचना दी. पुलिस के अनुसार, शुरुआती जांच में पता चला है कि ग्राउंड फ्लोर पर इलेक्ट्रिक स्कूटरों को चार्ज किया जा रहा था. इसी के कारण शॉर्ट सर्किट होने से आग लगने की आशंका है. आग लगने के चलते करीब 24 लोग बिल्डिंग में फंस गए थे, जिनमें से 6 की तत्काल मौत हो गई. बाद में 2 अन्य लोगों की भी एक मौत हो गई. इस तरह मरने वालों की संख्या बढ़कर 8 हो गई, जिनमें एक महिला भी शामिल है. बाकी लोगों को वहां से सुरक्षित निकाल लिया गया. पुलिस का कहना है कि घटना का शिकार हुए ज्यादातर लोग अन्य राज्यों के हैं.
स्थानीय लोगों की मदद से बची कई जानें

आज विशेष में बात इजरायल की. जहां ईरान के हमलों की इंटेंसिटी बढ़ी हुई है. ईरान लगातार इजरायल पर मिसाइल और ड्रोन से अटैक कर रहा है. लेकिन इजरायल ने अपना सिस्टम ही ऐसा डेवेलप किया हुआ है कि ईरान के भीषण हमलों के बाद भी इजरायल में इतना नुकसान नहीं हो रहा है. भले ही ईरान के हमलों में इमारतें तबाह हो रही हों, गाड़ियों की क्षति हो रही हो. लेकिन लोगों की जान बची हुई है. इजरायल ने कैसे ईरान के हमलों से बचने की तैयारी की हुई है.

सीजेआई सूर्यकांत एक मामले की सुनवाई के दौरान उस वक्त नाराज हो गए, जब याचिकाकर्ता निखिल कुमार पुनिया के पिता ने CJI के भाई को फोन कर दिया. मामला बौद्ध धर्म अपनाकर अल्पसंख्यक आरक्षण मांगने से जुड़ा है. सुप्रीम कोर्ट पहले ही इसे 'नए तरह का धोखा' बताते हुए जांच के आदेश दे चुका है. सीजेआई ने इसे गंभीर कदाचार मानते हुए अवमानना की चेतावनी दी.

युद्ध को लेकर आखिर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चाहते क्या हैं, उनकी रणनीति क्या है? दुनिया के मन में ऐसे कई सवाल उठ रहे हैं. एक ओर ट्रंप ने ईरान में सत्ता परिवर्तन और अच्छी बातचीत होने और होर्मुज पर गिफ्ट मिलने की बात की है. पाकिस्तान के जरिये ईरान को 15 सूत्री प्रपोजल भेजे जाने का भी दावा है. तो दूसरी ओर पश्चिम एशिया में अमेरिकी सैनिकों की तैनाती बढ़ रही है. अमेरिका के 1000 अतिरिक्त हवाई सैनिक वहां भेजे जाने की रिपोर्ट्स हैं. पिछले हफ्ते 3 युद्धपोतों के साथ अतिरिक्त नौसैनिकों के रवाना होने की खबर आई थी. अमेरिकी कैंप से आ रहे विरोधाभाषी दावों के बीच ईरान के तेवर कड़े हैं. ईरान बातचीत से इनकार कर रहा है.

Indore Viral Video Truth: इंदौर में पेट्रोल-डीजल की किल्लत की अफवाहों के बीच 149 रुपये लीटर पेट्रोल बिकने के एक वीडियो ने आग में घी डालने का काम किया. सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो ने न केवल जनता को डराया, बल्कि प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर दिए. हालांकि, जब जांच हुई तो कहानी के पीछे का तकनीकी सच कुछ और ही निकला.

आज का दंगल ईरान युद्ध को लेकर भारत में चल रही तैयारी पर है. ईरान जंग के हालात को देखते हुए सरकार ने दिल्ली में बड़ी बैठक बुलाई है. पार्लियामेंट हाउस में ये बैठक थोड़ी देर में शुरू होने वाली है जिसमें सभी दलों के 2-2 प्रतिनिधियों को बुलाया गया है. ये बैठक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हो रही है जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजीजू और ऊर्वरक मंत्री जेपी नड्डा समेत विदेश सचिव भी शामिल रहेंगे.

ईरान ने बहुत बड़ा दावा किया है ईरान का कहना है कि उसने अमेरिकी नौसेना ने यूएसएस अब्राहम लिंकन विमानवाहक पोत पर हमला किया है ईरान ने अमेरिका के इस एयर क्राफ्ट कैरियर पर क्रूज मिसाइल हमले का दावा किया है. अमेरिका की तरफ से इस हमले पर अभी तक कुछ नहीं कहा गया है. USS अब्राहम लिंकन परमाणु इंजन से चलने वाले निमित्ज श्रेणी का विमानवाहक पोत है. विमानवाहक पोत होने का मतलब एक ऐसे जंगी जहाज होने से है जिसपर फाइटर जेट उतर सकते हैं, यहां डेरा डाल सकते हैं और यहां से उड़ान भर सकते हैं.







