
सिंधिया ने किया ट्वीट तो एलन मस्क ने दिया जवाब, भारत में स्टारलिंक की एंट्री पर क्या है अपडेट?
AajTak
स्पेसएक्स के सीईओ एलन मस्क ने भारत में स्टारलिंक इंटरनेट सेवा शुरू करने के प्रति 'उत्साह' जताया है. केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने स्टारलिंक अधिकारियों के साथ देशभर में सैटेलाइट आधारित लास्ट-माइल कनेक्टिविटी मजबूत करने पर चर्चा की.
स्पेसएक्स के चीफ एग्जीक्यूटिव एलन मस्क ने बुधवार को कहा कि वह अपनी सैटेलाइट बेस्ड इंटरनेट सर्विस स्टारलिंक के जरिए भारत में सेवाएं देने के लिए 'बहुत उत्सुक' हैं. उनका यह बयान दिखाता है कि दुनिया के सबसे तेजी से बढ़ते डिजिटल बाजारों में से एक, भारत, में उनकी कंपनी की एंट्री को लेकर प्रयास एक बार फिर तेज हो गए हैं.
मस्क ने एक्स पर लिखा, 'स्टारलिंक के साथ भारत में सर्विसेज देने के लिए उत्सुक हूं.' उन्होंने केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की एक पोस्ट को शेयर करते हुए यह लिखा. सिंधिया ने दिल्ली में स्टारलिंक के शीर्ष अधिकारियों से मुलाकात की, जिसकी तस्वीर उन्होंने एक्स पर पोस्ट की थी.
सिंधिया और स्टारलिंक की बैठक में क्या चर्चा हुई?
केंद्रीय मंत्री ने बताया कि उनकी मुलाकात स्टारलिंक बिजनेस ऑपरेशंस की वाइस प्रेसिडेंट लॉरेन ड्रेयर से हुई, जिसमें देशभर में लास्ट-माइल सैटेलाइट कनेक्टिविटी को मजबूत करने पर बातचीत हुई. उन्होंने कहा कि भारत को डिजिटल रूप से सशक्त बनाने के विजन को आगे बढ़ाने में, सैटेलाइट तकनीक दूर-दराज इलाकों में इंटरनेट पहुंचाने का अहम साधन बनेगी.
स्टारलिंक की भारत में एंट्री देश के सैटेलाइट इंटरनेट सेक्टर में एक महत्वपूर्ण मोड़ मानी जा रही है. कंपनी धीरे-धीरे कई नियामकीय और वाणिज्यिक प्रक्रियाओं में आगे बढ़ रही है. जैसे- स्थानीय मंजूरी हासिल करना, साझेदारियां करना और अनुमानित 2025 के अंत या 2026 की शुरुआत में संभावित लॉन्च के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार करना.
महाराष्ट्र बना पहला राज्य

जिस अमेरिका और इजरायल ने मिलकर 28 फरवरी को ईरान पर हमले कर जंग की शुरुआत की थी, उसी अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को ये ऐलान किया कि अमेरिका अगले 5 दिनों के लिए युद्ध विराम कर रहा है यानी जंग को रोक रहा है. अब सवाल ये है कि जंग के पहले हफ्ते में जब ट्रंप ने ये दावा किया था कि ईरान की ताकत को वो पूरी तरह कुचल चुके हैं तो फिर भी ईरान इस जंग को तीसरे हफ्ते तक कैसे खींच ले गया.

आज ईरान-अमेरिका युद्ध का 24 वां दिन है. आज युद्ध को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का बड़ा बयान आया. ट्रंप ने ऐलान किया है कि अगले पांच दिनों तक ईरान के पावर और इनर्जी के ठिकानों पर हमले नहीं होंगे. ईरान को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति के बयान को युद्ध की दिशा में उठाया गया बड़ा कदम माना जा रहा है. हालांकि ईरान की तरफ से अमेरिकी के साथ किसी तरह की बातचीत का खंडन किया गया है, ईरान का यही दावा है कि उनकी धमकी के डर से अमेरिकी राष्ट्रपति झुक गए. अब सवाल यही है क्या ट्रंप के सीजफायर से युद्ध रुक जाएगा.

गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले गिरोह के सदस्य नौशाद अली उर्फ लालू को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया है. वह पेट्रोल पंप पर पंचर की दुकान की आड़ में काम कर रहा था. गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पहले ही पकड़े जा चुके हैं. यह गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की तस्वीरें और वीडियो पाकिस्तान भेजता था, जिसके बदले 4-6 हजार रुपये मिलते थे. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. पुलिस जांच जारी है.

राजकोट में एक डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर निजी वीडियो रिकॉर्ड कर 25 लाख रुपये की उगाही के मामले में पुलिस ने डॉ. कमल नांढा को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि उसने 3000 से ज्यादा वीडियो बनाकर स्थानीय पत्रकारों के जरिए ब्लैकमेल किया. राजकोट साइबर क्राइम पुलिस ने 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है, जबकि 11 आरोपी अभी फरार हैं और उनकी तलाश जारी है.

महायुद्ध के 24 दिन हो चुके हैं. खबरदार की शुरुआत अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के ताजा यूटर्न से. डोनाल्ड ट्रंप ने आज शाम ऐलान किया कि ईरान के पावर प्लांट्स और एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर होने वाले हमलों को उन्होंने फिलहाल टाल दिया है. ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच पिछले दो दिनों से चली बातचीत के बाद ये फैसला लिया गया है.

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.






