
सिंधिया के इस्तीफे से खाली पड़ी MP की एक राज्यसभा सीट के लिए आज से नामांकन शुरू, जानिए वोटिंग और रिजल्ट का शेड्यूल
AajTak
मध्य प्रदेश में BJP ने अभी तक अपने राज्यसभा उम्मीदवार की घोषणा नहीं की है. सूबे की विधानसभा में भाजपा की ताकत के आधार पर अगर मतदान होता है तो पार्टी उम्मीदवार आसानी से जीत जाएगा.
मध्य प्रदेश से खाली हुई एकमात्र राज्यसभा सीट के लिए चुनाव के लिए नामांकन बुधवार को शुरू होंगे. नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि 21 अगस्त है और 22 अगस्त को नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी. नाम वापस लेने की आखिरी तारीख 26 अगस्त है.
मध्य प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) अनुपम राजन ने बताया कि 3 सितंबर को सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक मतदान होगा और उसी दिन परिणाम घोषित किए जाएंगे. भाजपा नेता और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के गुना निर्वाचन क्षेत्र से लोकसभा चुनाव जीतने के बाद राज्यसभा की यह सीट खाली हो गई थी.
मध्य प्रदेश विधानसभा में भाजपा की ताकत के आधार पर अगर मतदान होता है तो पार्टी उम्मीदवार आसानी से जीत जाएगा. भगवा पार्टी ने अभी तक मध्य प्रदेश से अपने राज्यसभा उम्मीदवार की घोषणा नहीं की है.
बता दें कि प्रदेश की 230 सदस्यीय विधानसभा में BJP के 163 विधायक, कांग्रेस के 64 और भारत आदिवासी पार्टी (BAP) के एक विधायक हैं. दो सीटें खाली पड़ी हैं.

आज का दंगल ईरान युद्ध को लेकर भारत में चल रही तैयारी पर है. ईरान जंग के हालात को देखते हुए सरकार ने दिल्ली में बड़ी बैठक बुलाई है. पार्लियामेंट हाउस में ये बैठक थोड़ी देर में शुरू होने वाली है जिसमें सभी दलों के 2-2 प्रतिनिधियों को बुलाया गया है. ये बैठक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हो रही है जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजीजू और ऊर्वरक मंत्री जेपी नड्डा समेत विदेश सचिव भी शामिल रहेंगे.

ईरान ने बहुत बड़ा दावा किया है ईरान का कहना है कि उसने अमेरिकी नौसेना ने यूएसएस अब्राहम लिंकन विमानवाहक पोत पर हमला किया है ईरान ने अमेरिका के इस एयर क्राफ्ट कैरियर पर क्रूज मिसाइल हमले का दावा किया है. अमेरिका की तरफ से इस हमले पर अभी तक कुछ नहीं कहा गया है. USS अब्राहम लिंकन परमाणु इंजन से चलने वाले निमित्ज श्रेणी का विमानवाहक पोत है. विमानवाहक पोत होने का मतलब एक ऐसे जंगी जहाज होने से है जिसपर फाइटर जेट उतर सकते हैं, यहां डेरा डाल सकते हैं और यहां से उड़ान भर सकते हैं.

मेट्रो की छत फाड़कर नीचे निकला बोरवेल... 100 फीट नीचे बनी सुरंग में हुआ 6 इंच का छेद, ठेकेदार पर केस
पुणे के शिवाजी रोड इलाके में एक निजी बोरवेल की खुदाई के दौरान पुणे मेट्रो की भूमिगत सुरंग में छेद होने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. इस लापरवाही ने न केवल करोड़ों की मेट्रो परियोजना की सुरक्षा पर सवाल खड़े किए हैं, बल्कि एक बड़े हादसे को भी न्योता दे दिया था.










