
सिंगल चार्ज में 125KM तक चलेगी यह स्कूटी, लुक शानदार, जानें- कीमत
AajTak
भारत में इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर की बढ़ती डिमांड को देखते हुए ऑटो कंपनियां इसपर फोकस कर रही हैं. अब दिल्ली बेस्ड इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर कंपनी कोमाकी ने नई हाई स्पीड इलेक्ट्रिक स्कूटर कोमाकी SE को लॉन्च कर दिया है.
भारत में इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर की बढ़ती डिमांड को देखते हुए ऑटो कंपनियां इसपर फोकस कर रही हैं. अब दिल्ली बेस्ड इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर कंपनी कोमाकी ने नई हाई स्पीड इलेक्ट्रिक स्कूटर कोमाकी SE को लॉन्च कर दिया है. KOMAKI SE का मुकाबला भारतीय बाजार में मौजूद 125 CC के पेट्रोल स्कूटर से होने वाला है. यह इलेक्ट्रिक स्कूटर 3KW BLDC इलेक्ट्रिक मोटर और डिटैचेबल लिथियम आयन बैटरी पैक से लैस है. कंपनी के मुताबिक सिंगल चार्ज में यह स्कूटर 100 से 125 किलोमीटर तक चलेगा. कंपनी का दावा है कि कोमाकी SE की लिथियम आयन बैटरी फुल चार्ज होने में सिर्फ 1.5 यूनिट्स बिजली की खपत होगी. दिखने में यह स्कूटर बेहद आकर्षक है. कई हाईटेक फीचर्स से लैस कोमाकी SE स्कूटर का टॉप स्पीड 85 किमी प्रति घंटा है. इसमें तीन राइडिंग मोड्स दिए गए हैं. भारतीय बाजार में यह स्कूटर चार कलर- गार्नेट रेड, डीप ब्लू, मेटालिक गोल्ड और जेट ब्लैक में उपलब्ध है.
चीनी मार्केट की शक्ल लगभग दो साल बाद बदल गई है. 2024 में BYD ने फॉक्सवैगन को पीछे छोड़ा था और 2025 में भी कंपनी चीनी मार्केट की टॉप कार सेलिंग ब्रांड बनी रही. हालांकि, 2026 की शुरुआत कुछ अलग हुई है. फॉक्सवैगन दोबारा चीनी मार्केट में टॉप सेलिंग ब्रांड बन गया है. कंपनी ने तमाम चीनी ब्रांड्स को पीछे छोड़ दिया है.

Aaj 17 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 17 मार्च 2026, दिन- मंगलवार, चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, त्रयोदशी तिथि सुबह 09.23 बजे तक फिर चतुर्दशी तिथि, शतभिषा नक्षत्र, चंद्रमा- कुंभ में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.06 बजे से दोपहर 12.54 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 3.30 बजे से शाम 5 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.











