
'साहेब ने परिवार में फूट डाली', बारामती सीट से नामांकन के बाद भावुक हुए अजित पवार... चाचा शरद पर बरसे
AajTak
एनसीपी (एसपी) ने बारामती से अजित पवार के खिलाफ युगेंद्र पवार को मैदान में उतारा है. शरद पवार पद में युगेंद्र पवार के दादा लगेंगे. युगेंद्र, अजित पवार के छोटे भाई श्रीनिवास पवार के बेटे हैं. उन्होंने लोकसभा चुनाव के दौरान अपनी बुआ और शरद पवार की बेटी सुप्रिया सुले के लिए प्रचार किया था.
बारामती विधानसभा सीट से सोमवार को अपना नामांकन दाखिल करने के बाद एक रैली को संबोधित करते हुए महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री और एनसीपी प्रमुख अजित पवार भावुक हो गए. उन्होंने अपने चाचा और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (जो अब शरद गुट ओर अजित गुट में विभाजित हो चुकी है) के संरक्षक शरद पवार पर परिवार में फूट डालने का आरोप लगाया. अजित पवार ने कहा कि शरद पवार ने बारामती में उनके खिलाफ भी उम्मीदवार खड़ा कर दिया है.
अजित पवार ने कहा, 'पहले मैंने गलती की (लोकसभा चुनाव में सुप्रिया सुले के खिलाफ अपनी पत्नी सुनेत्रा को उतारकर) और स्वीकार भी किया. लेकिन ऐसा लगता है कि अब अन्य लोग भी गलतियां कर रहे हैं. मैं और मेरा परिवार पहले बारामती में फॉर्म दाखिल करने पर सहमत हुए थे, लेकिन ऐसा नहीं हुआ. चुनौतियों के बावजूद हम स्थिति सुधारने में कामयाब रहे. मेरी मां बहुत सहयोगी रही हैं, और उन्होंने यहां तक सलाह दी कि उन्हें (शरद गुट) को अजित पवार के खिलाफ अपना उम्मीदवार नहीं उतारना चाहिए. हालांकि, मुझे बताया गया कि साहेब (शरद पवार) ने किसी को मेरे खिलाफ नामांकन दाखिल करने का निर्देश दिया था.'
यह भी पढ़ें: 'तब 6-6 पवार उनके साथ थे, इस बार दादा का वादा...', अजित पवार के बेटे ने भरी हुंकार
साहेब ने परिवार के भीतर विभाजन पैदा किया: अजित पवार
अजित पवार संबोधन के दौरान भावुक हो गए और फिर खुद को संभालते हुए आगे कहा, 'साहेब ने परिवार के भीतर विभाजन पैदा किया. मैं बस इतना कहना चाहता हूं कि राजनीति को इतने निचले स्तर पर नहीं लाना चाहिए, क्योंकि परिवार को जोड़ने में पीढ़ियां लग जाती हैं और परिवार को तोड़ने में एक पल भी नहीं लगता. पिछली बार (लोकसभा चुनाव) आप मतदाता भावुक हो गए थे. इस बार भावुक न हों. क्योंकि भावुक होने से समस्याएं हल नहीं होतीं. विकास से समस्याएं हल होती हैं. बारामती की जनता ने ताई (सुप्रिया सुले) को लोकसभा में चुना, तो अब दादा को विधायक चुना जाना चाहिए.' बता दें कि एनसीपी (एसपी) ने बारामती से अजित पवार के खिलाफ युगेंद्र पवार को मैदान में उतारा है. शरद पवार पद में युगेंद्र पवार के दादा लगेंगे.
मुझे यकीन है कि बारामती की जनता मेरा साथ देगी: अजित

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.










