
सासाराम हिंसा मामले में बिहार पुलिस का बड़ा एक्शन, पूर्व बीजेपी विधायक जवाहर प्रसाद अरेस्ट
AajTak
बिहार पुलिस ने सासाराम हिंसा मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए पूर्व भाजपा विधायक जवाहर प्रसाद को गिरफ्तार कर लिया है. जवाहर प्रसाद के खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी हुआ था. इस मामले में पुलिस पहले ही 63 लोगों को अरेस्ट कर चुकी है.
बिहार के सासाराम में रामनवमी के दिन हुई हिंसा के मामले में रोहतास पुलिस ने बड़ा एक्शन लिया है. इस मामले में बीजेपी के पूर्व विधायक जवाहर प्रसाद को रोहतास पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. शुक्रवार रात को पुलिस जवाहर प्रसाद के घर पहुंची और फिर उन्हें अरेस्ट किया. जवाहर प्रसाद पांच बार के विधायक रहे हैं.
पुलिस ने इस संबंध में बयान जारी करते हुए कहा, '31 मार्च को सासाराम शहर में हुए साम्प्रदायिक उपद्रव के मामले में पुलिस 28 अप्रैल तक 63 लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है और दो अभियुक्तों ने कोर्ट में आत्मसमर्पण किया था. 28 अप्रैल की रात्रि को कोर्ट से प्राप्त गैर जमानती वारंट का तामील करते हुए इस कांड के अप्राथमिकी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है. जिसमें जवाहर प्रसाद, असीम नंदयी शामिल हैं. '
आपको बता दें कि बिहार के नालंदा और सासाराम में रामनवमी के बाद हिंसा भड़क गई थी. नगर थाना क्षेत्र के सहजलाल पीर मोहल्ले में दो पक्षों में तनाव के बाद पथराव और बमबारी की घटना सामने आने के बाद तनाव भड़क गया था.
सासाराम और बिहारशरीफ में रामनवमी के दिन हिंसा भड़क उठी थी. इसके बाद सासाराम में बम धमाके और कई राउंड फायरिंग की घटना भी हुई. बिहारशरीफ की घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई थी जबकि सासाराम में छह लोग घायल हो गए थे. नालंदा पुलिस ने वीडियो फुटेज के आधार पर कार्रवाई करते हुए 263 लोगों को गिरफ्तार किया है. हालात पर काबू पाने के लिए प्रशासन को इंटरनेट सेवाएं बंद करने के साथ ही धारा 144 भी लगानी पड़ी थी.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










