
सावन में ट्रेन से करें 7 ज्योतिर्लिंग के दर्शन, IRCTC लाया बजट में घूमने का मौका, चेक करें डिटेल्स
AajTak
IRCTC 7 ज्योतिर्लिंग के दर्शन करने के लिए ट्रेन टूर पैकेज लेकर आया है. आईआरसीटीसी द्वारा लॉन्च किया गया यह टूर पैकेज 20 अगस्त से संचालित किया जाएगा. आइए जानते हैं पैकेज का किराया और अन्य जानकारी.
भारतीय रेलवे और आईआरसीटीसी द्वारा एक भारत श्रेष्ठ भारत एवं देखो अपना देश के तहत सावन के महीने में 7 ज्योतिर्लिंग के दर्शन करने के लिए भारत गौरव यात्रा ट्रेन की घोषणा की गई है. भारतीय रेलवे अक्सर अपने यात्रियों को कम खर्च पर देश-विदेश की यात्रा कराता है.
देश के पर्यटन को बढ़ावा देने और अपने देश को जानो थीम पर रेलवे भारत गौरव पर्यटक ट्रेनों का संचालन कर रहा है. इसी कड़ी में अब रेलवे 7 ज्योतिर्लिंग की यात्रा का मौका लेकर आया है. यात्रियों को सावन महीने में ज्योतिर्लिंग के दर्शन कराएगा. इसके लिए आईआरसीटीसी ने रेल टूर पैकेज की बुकिंग शुरू कर दी है. रेलवे की इस यात्रा में श्रद्धालुओं को 7 ज्योतिर्लिंग के दर्शन कराए जाएंगे. रेलवे का यह टूर 20 अगस्त से शुरू होगा. यह टूर पैकेज 9 रात और 10 दिनों के लिए है. टूर पैकेज में मिलेंगी ये सुविधाएं यह यात्रा राजकोट से शुरू होगी. 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा कार्यक्रम में महाकालेश्वर दर्शन, ओंकारेश्वर, त्र्यंबकेश्वर, भीमाशंकर, घृष्णेश्वर, पारली वैजनाथ, मल्लिकार्जुन ज्योतिर्लिंग के दर्शन कराए जाएंगे. बता दें कि आईआरसीटीसी अपने यात्रियों को आरामदायक यात्रा उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है. यात्रियों को मनोरंजन और यात्रा संबंधी जानकारी प्रदान करने के लिए ट्रेन में इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है. वहीं, सुरक्षा के लिए हर कोच में सुरक्षा गार्ड और सीसीटीवी कैमरे भी उपलब्ध रहेंगे. इस टूर पैकेज की कीमत में आईआरसीटीसी यात्रियों को ट्रेन यात्रा, आधुनिक किचन कार से उनकी सीट पर स्वादिष्ट शाकाहारी भोजन, बस से दर्शनीय स्थलों की यात्रा, होटल आवास, गाइड और दुर्घटना बीमा आदि जैसी सुविधाएं मिलेंगी.
इन रूट से गुजरेगी ट्रेन ज्योतिर्लिंग यात्रा 9 रातें और 10 दिन की होगी. टूर की शुरुआत 20 अगस्त 2024 से होगी. 20 अगस्त को भारत गौरव ट्रेन के तहत “07 ज्योतिर्लिंग यात्रा” राजकोट से प्रस्थान करेगी. 09 रात्रि/10 दिन की इस यात्रा में यात्री राजकोट, सुरेंद्रनगर - वीरमगाम - चांदलोडिया - नडियाद - आनंद - छायापुरी (वडोदरा) - गोधरा - दाहोद - मेघनगर - रतलाम - नागदा से ट्रेन में सवार हो सकते हैं. ऐसे करें बुकिंग इस टूर पैकेज में यात्रा के लिए तीन श्रेणियां तय की गई हैं, जिसमें स्टैंडर्ड क्लास (स्लीपर) रु. 20,900/-, कम्फर्ट क्लास -3एसी के लिए रु. 34,500/- और सुपीरियर क्लास- 2एसी के लिए रु. 48,900/- दरें निर्धारित की गई हैं. वहीं इस यात्रा में IRCTC की तरफ से LTC की सुविधा भी दी जा रही है. IRCTC द्वारा लॉन्च किए गए इस टूर पैकेज की बुकिंग शुरू हो गई है. इसके अलावा “EMI से बुक करें पैकेज” यह सुविधा सिर्फ ऑनलाइन बुकिंग के लिए उपलब्ध है.

आज ईरान-अमेरिका युद्ध का 24 वां दिन है. आज युद्ध को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का बड़ा बयान आया. ट्रंप ने ऐलान किया है कि अगले पांच दिनों तक ईरान के पावर और इनर्जी के ठिकानों पर हमले नहीं होंगे. ईरान को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति के बयान को युद्ध की दिशा में उठाया गया बड़ा कदम माना जा रहा है. हालांकि ईरान की तरफ से अमेरिकी के साथ किसी तरह की बातचीत का खंडन किया गया है, ईरान का यही दावा है कि उनकी धमकी के डर से अमेरिकी राष्ट्रपति झुक गए. अब सवाल यही है क्या ट्रंप के सीजफायर से युद्ध रुक जाएगा.

गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले गिरोह के सदस्य नौशाद अली उर्फ लालू को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया है. वह पेट्रोल पंप पर पंचर की दुकान की आड़ में काम कर रहा था. गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पहले ही पकड़े जा चुके हैं. यह गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की तस्वीरें और वीडियो पाकिस्तान भेजता था, जिसके बदले 4-6 हजार रुपये मिलते थे. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. पुलिस जांच जारी है.

राजकोट में एक डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर निजी वीडियो रिकॉर्ड कर 25 लाख रुपये की उगाही के मामले में पुलिस ने डॉ. कमल नांढा को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि उसने 3000 से ज्यादा वीडियो बनाकर स्थानीय पत्रकारों के जरिए ब्लैकमेल किया. राजकोट साइबर क्राइम पुलिस ने 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है, जबकि 11 आरोपी अभी फरार हैं और उनकी तलाश जारी है.

महायुद्ध के 24 दिन हो चुके हैं. खबरदार की शुरुआत अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के ताजा यूटर्न से. डोनाल्ड ट्रंप ने आज शाम ऐलान किया कि ईरान के पावर प्लांट्स और एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर होने वाले हमलों को उन्होंने फिलहाल टाल दिया है. ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच पिछले दो दिनों से चली बातचीत के बाद ये फैसला लिया गया है.

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.







