
सावधान! Jio के नाम से आ रहा फेक मैसेज, पलक झपकते ही मोबाइल हो सकता है हैक और बैंक खाता हो जाएगा खाली
AajTak
Jio के नाम का इस्तेमाल करके आने वाली Apk File को डाउनलोड करने से बचना चाहिए और इससे सावधान रहने को कहा जा रहा है. X प्लेटफॉर्म पर मौजूद साइबर दोस्त ने पोस्ट करके बताया है कि Jio नाम का इस्तेमाल करके एक मैसेज से सावधान रहने की जरूरत है. यह असल में APK File है, जिसे इंस्टॉल करने के बाद यूजर्स का मोबाइल हैक भी हो सकता है.
साइबर ठगी का एक नया तरीका सामने आया है. भारत सरकार के गृह मंत्रालय द्वारा साइबर फ्रॉड से बचाने के लिए चलाए जा रहे साइबर दोस्त ने एक जरूरी चेतावनी जारी की है. इसमें Jio के नाम का इस्तेमाल किया गया है.
X प्लेटफॉर्म पर मौजूद साइबर दोस्त ने पोस्ट करके बताया है कि Jio नाम के एक मैसेज से सावधान रहने की जरूरत है. यह असल में APK File है, जिसे फोन में इंस्टॉल करने के बाद यूजर्स का मोबाइल हैक भी हो सकता है. ऐसे में यूजर्स का बैंक खाता तक खाली हो सकता है.
पोस्ट में साइबर दोस्त ने कहा, Jio इंटरनेट स्पीड #5G नेटवर्क कनेक्शन.apk जैसे फाइल को डाउनलोड न करें. यह एक खतरनाक फाइल है, जो आपके फोन को हैक कर सकती है और आपका डेटा चुरा सकती है. सुरक्षित रहने के लिए केवल आधिकारिक ऐप स्टोर से ही ऐप्स डाउनलोड करें.
यह भी पढ़ें: UPI का बदलने जा रहा है नियम, 1 जनवरी से कर सकेंगे ये काम
अनजान सोर्स से आने वाली Apk File को मोबाइल में डाउनलोड करने की वजह से कई तरह के नुकसान का सामना करना पड़ सकता है. ये डिवाइस के लिए एक बड़ा खतरा खड़ा कर सकता है. ये आपका बैंक खाता और कई सेंसटिव डिटेल्स आदि को चोरी कर सकते हैं.
यह भी पढ़ें: मोबाइल छीना, शख्स को पीटकर UPI पूछा और शराब-खाना की ऑर्डर, दिल्ली में अनोखी लूट के चार आरोपी गिरफ्तार

उत्तर कोरिया के हालिया चुनावों में किम जोंग उन को लगभग 100% के करीब वोट मिले, जिसने दुनियाभर का ध्यान खींच लिया. जहां ज्यादातर लोकतंत्रों में कड़ी टक्कर देखने को मिलती है, वहीं इतने एकतरफा नतीजों ने सोशल मीडिया पर बहस और मीम्स की बाढ़ ला दी. लोग इन आंकड़ों को लेकर मजाक करते नजर आए और इसे '100 में 100 नंबर' जैसा रिजल्ट बताया.












