
सावधान! ये खतरनाक बीमारी होने पर शरीर से आने लगती है तीन तरह की बदबू
AajTak
डायबिटीज एक क्रॉनिक डिजीज है, जिसे जड़ से खत्म तो नहीं किया जा सकता लेकिन कंट्रोल जरूर किया जा सकता है. ब्लड शुगर लेवल बढ़ने पर शरीर हमें कई तरह के संकेत देता है जिसमें से एक संकेत हैं शरीर से अजीब बदबू का आना. खासतौर पर ये बदबू आपकी सांस से आती है. सांसों से बदबू आने का एक संकेत डायबिटीज कीटोएसिडोसिस हो सकता है. आइए जानते हैं इस समस्या के बारे में.
डायबिटीज एक ऐसी समस्या है जो एक बार होने के बाद ठीक नहीं हो सकती है. हालांकि आप इसे कंट्रोल जरूर कर सकते हैं. डायबिटीज को कंट्रोल करने के लिए जरूरी है कि आप समय पर दवा का सेवन करें, डाइट का खास खयाल रखें और रोजाना एक्सरसाइज करें. इससे ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल किया जा सकता है.
जब आप डायबिटीज को अच्छी तरह से मैनेज नहीं कर पाते तो इससे ब्लड शुगर लेवल काफी ज्यादा बढ़ता है जिससे आपको कई तरह की खतरनाक बीामारियों का खतरा भी बढ़ जाता है. हाई ब्लड शुगर एक संकेत शरीर से आने वाली अजीब सी बदबू है. खासतौर पर ये बदबू आपकी सांस से आती है.
ऐसे में जरूरी है कि आप डायबिटीज के संकेतों के प्रति सतर्क रहें और तुरंत डॉक्टर की मदद लें. डायबिटीज की समस्या को नजरअंदाज करने से स्ट्रोक, हार्ट अटैक और शरीर के अंग काटने तक की नौबत आ सकती है.
कैसे डायबिटीज के कारण आती है शरीर से बदबू?
डायबिटीज का एक खतरनाक साइड इफेक्ट डायबिटीज कीटोएसिडोसिस है. यह समस्या तब पैदा होती है जब आपके शरीर में इंसुलिन की मात्रा काफी कम होती है जिससे कोशिकाएं ब्लड शुगर का इस्तेमाल एनर्जी के तौर पर नहीं कर पाती, तब लिवर ऊर्जा के लिए फैट को तोड़ता है, जो कीटोन्स नाम का एसिड का उत्पादन करता है. जब आपके शरीर में काफी तेजी से कीटोन का उत्पादन होता है तो ब्लड और यूरिन में यह काफी खतरनाक तरीके से बढ़ने लगता है. यह रिएक्शन आपके लिवर के अंदर होता है जिससे आपका खून एसिडिक हो जाता है.
यह स्थिति 3 प्रकार की सांसों की बदबू पैदा कर सकती है. यह टॉक्सिसिटी का संकेत है. कीटोन्स हमारी सांसों और पसीने के जरिए शरीर से बाहर निकलते हैं जिससे ये बदबू आती है.

चीनी मार्केट की शक्ल लगभग दो साल बाद बदल गई है. 2024 में BYD ने फॉक्सवैगन को पीछे छोड़ा था और 2025 में भी कंपनी चीनी मार्केट की टॉप कार सेलिंग ब्रांड बनी रही. हालांकि, 2026 की शुरुआत कुछ अलग हुई है. फॉक्सवैगन दोबारा चीनी मार्केट में टॉप सेलिंग ब्रांड बन गया है. कंपनी ने तमाम चीनी ब्रांड्स को पीछे छोड़ दिया है.












