
सावधान! घर में न रखें ये 2 चीजें, आपके परिवार को कर सकती हैं बर्बाद
AajTak
Shaligram And Ekmukhi Rudraksh: पारिवारिक जीवन में रहने वाले लोगों को दो चीजें कभी घर में नहीं रखनी चाहिए. ऐसा करने से आपकी मुश्किलें बढ़ सकती हैं. जो परिवार ये गलती करते हैं वो ऐसी मुश्किलें और दहशत से गुजरते हैं, जो कल्पना से एकदम परे है.
Shaligram And Ekmukhi Rudraksh: पारिवारिक जीवन में रहने वाले लोगों को दो चीजें कभी घर में नहीं रखनी चाहिए. ऐसा करने से आपकी मुश्किलें बढ़ सकती हैं. ईशा फाउंडेशन के संस्थापक सद्गुरु कहते हैं कि जो परिवार ये गलतियां करते हैं, वो ऐसी मुश्किलें और दहशत से गुजरते हैं जो कल्पना से एकदम परे है. इनके परिणाम बहुत ही बुरे हो सकते हैं. आइए आज आपको बताते हैं कि वो दो चीजें कौन सी हैं, जो पारिवारिक लोगों को घर में कभी नहीं रखनी चाहिए.
शालीग्राम- शालीग्राम एक खास किस्म का पत्थर होता है, जिसका मिलना बहुत ही दुर्लभ है. आमतौर पर लोग इसे घर में रखकर पूजा करना शुरू कर देते हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि समुद्र के किनारों पर सामान्य रूप से पाई जाने वाली रत्न ज्योति शालीग्राम की तरह बेची जाती है. बाजार में किसी भी काले रंग के पत्थर को शालीग्राम बोलकर बेचा जाने लगा है. वास्तव में वो शालीग्राम नहीं है. ज्यादातर शालीग्राम जो आप देखते हैं उनमें कोई खास गुण नहीं होता है. वो बस केवल एक सुंदर पत्थर हैं.
सद्गुरु कहते हैं कि शालीग्राम एक बहुत ही दुर्लभ पत्थर है, जो करोड़ों में एक होता है. अगर आपको ये मिल भी जाए तो आप इसमें फर्क नहीं ढूंढ सकेंगे. जब तक कि आप एक खास किस्म के व्यक्ति न हों. अगर आप एक असली शालीग्राम उठा लेते हैं, तब आप वाकई मुश्किल में पड़ सकते हैं. अगर आपको उसे संभालकर रखने का तरीका नहीं पता है तो आप बहुत बड़ी मुसीबत में पड़ सकते हैं. ये बहुत विनाशकारी साबित हो सकता है. लेकिन इसके इस्तेमाल का सही तरीका पता हो तो ये किसी खजाने से कम नहीं है.
जो लोग पारिवारिक जीवन में रहते हैं. जो लोग बिना पर्याप्त अनुशासन, एकाग्रता और जागरुकता के जीवन जीते हैं, उन्हें अपने घर में कभी शालिग्राम नहीं रखना चाहिए. अगर वे ऐसा करते हैं तो उन्हें बेहद अशांति के साथ गुजरना पड़ सकता है. ऐसे बहुत से परिवार हैं, जहां कई पीढ़ियों पहले लोग घर में शालिग्राम लाए और इसका सही प्रयोग करके सफल हो गए. लेकिन उनके मरने के बाद अगली पीढ़ी को इसके प्रयोग की जानकारी नहीं थी. ऐसे परिवारों को बड़ी मुश्किलें और दहशत का सामना करना पड़ा.
दरअसल, लोगों को ये पता ही नहीं होता है कि उसकी ऊर्जा कैसे संभालें. उदाहरण के लिए, आपके पास एक पावरहाउस है. आपके घर में ऊर्जा पैदा करने का एक स्रोत है. और आपको वो ऊर्जा संभालनी नहीं आती है. इसलिए आप जब भी उसे प्रयोग करने की कोशिश करेंगे तो परेशानी में आ जाएंगे. शालिग्राम एक जबरदस्त ऊर्जा का भंडार है. यह एक छोटे ब्रह्माण्ड की तरह है. क्योंकि इसमें वैसी ही ऊर्जा रहती है, जैसे किसी बड़े ब्रह्माण्ड में होती है.
एक मुखी रूद्राक्ष- अक्सर आपने लोगों में एकमुखी रूद्राक्ष को धारण करने की होड़ देखी होगी. हर किसी को एक मुखी चाहिए. जबकि इंसान के खुद के कई मुख होते हैं. जब आपके कई मुख हैं और आप एकमुखी धारण करें तो निश्चित तौर पर आप परेशानी को बुलावा दे रहे हैं. आपको ये केवल तब पहनना चाहिए, जब आपका जीवन एक ही लक्ष्य पर केंद्रित है. इसलिए ऐसी नायाब चीजों की तलाश बंद कर दीजिए.

Google Pixel 10a यूज करने के बाद आपको इसका रिव्यू बता रहे हैं. ये फोन हाल ही में गूगल ने भारत में लॉन्च किया है. ये गूगल का सबसे सस्ता Pixel स्मार्टफोन है. डिजाइन में कुछ खास नया नहीं है, लेकिन रियर कैमरा को फ्लैट रखा गया है जो प्रीमियम है. रिव्यू में जानते हैं ये फोन रियल वर्ल्ड में कैसा परफॉर्म कर रहा है.

Vida VX2 Plus KKR Limited Edition Launch: विडा ने अपना नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च कर दिया है, जो एक लिमिटेड एडिशन है. ये इलेक्ट्रिक स्कूटर कोलकाता नाइट राइडर्स की थीम पर बेस्ड है. इसमें कोई मैकेनिकल बदलाव नहीं किया गया है. ये स्कूटर सिंगल चार्ज में 142 किलोमीटर की रेंज ऑफर करता है. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.

CAFE 3 Norms Explained: एक आम आदमी जो पहली बार बाइक से कार पर अपग्रेड करने की सोचता है, तो उसकी विश लिस्ट में बड़ी गाड़ियां नहीं होती हैं. बल्कि एक ऐसी कार होती है, जो छोटी, कम मेंटेनेंस और ज्यादा फ्यूल एफिशिएंट हो. कैफे-3 नॉर्म्स को लेकर जो चर्चा हैं, उसे देखते हुए ऐसा लग रहा है कि आने वाले दिनों में छोटी गाड़ियां महंगी हो जाएंगी.










