
साल की पहली Flipkart Sale, आज हो रही खत्म, स्मार्टफोन से TWS तक मिल रहे ऑफर
AajTak
ईकॉमर्स प्लेटफॉर्म फ्लिपकार्ट पर साल की पहली सेल जारी है, इसका नाम फ्लिपकार्ट बिग बचत डेज है. यह सेल आज रात को खत्म होने जा रही है. इस सेल के दौरान स्मार्टफोन, टीवी, मोबाइल असेसरीज, TWS आदि को सस्ते में खरीदा जा सकेगा. अलग-अलग प्रोडक्ट पर अलग-अलग डील जारी है.
ईकॉमर्स प्लेटफॉर्म फ्लिपकार्ट पर साल की पहली सेल बिग बचत के नाम पर चल रही है. यह सेल 6 जनवरी यानी आज रात को खत्म होने जा रही है. फ्लिपकार्ट की इस सेल के दौरान कई बंपर ऑफर्स और डील मिल रही हैं.
फ्लिपकार्ट सेल के दौरान स्मार्टफोन, गैजेट, TWS, इयरबड्स और होम एप्लाइसेंस प्रोडक्ट को सस्ते दाम में खरीदा जा सकेगा. यहां तक की वॉशिंग मशीन को भी खरीदा जा सकेगा. इस सेल के दौरान बैंक ऑफर्स का भी फायदा उठाया जा सकेगा.
iPhone 16 पर बंपर ऑफर
Flipkart Sale के दौरान iPhone 16 को सस्ते में खरीदा जा सकेगा. iPhone 16 को साल 2024 के सिंतबर महीने में 79,990 रुपये में लॉन्च किया था और अब इस हैंडसेट को 56 हजार रुपये में खरीदने का मौका मिल रहा है, जिसमें सभी ऑफर्स शामिल है.
iPhone 16 के स्पेसिफिकेशन्स
iPhone 16 में 6.1 inch का सुपर रेटिना XDR OLED डिस्प्ले दिया गया है. स्क्रीन प्रोटेक्शन के लिए सेरेमिक शील्ड ग्लास का यूज किया गया है. इसमें Apple A18 (3 nm) चिपसेट के साथ Apple GPU दिया है. इसमें डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसमें 48MP का प्राइमरी कैमरा दिया गया है.

Aaj 17 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 17 मार्च 2026, दिन- मंगलवार, चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, त्रयोदशी तिथि सुबह 09.23 बजे तक फिर चतुर्दशी तिथि, शतभिषा नक्षत्र, चंद्रमा- कुंभ में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.06 बजे से दोपहर 12.54 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 3.30 बजे से शाम 5 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.












