
सालों से बंद पड़े घर में पहुंची पुलिस, फ्रिज खोलकर देखा तो खिसक गई पांव तले जमीन
AajTak
केरल के चोट्टानिकारा में पुलिस के 15-20 सालों से बंद एक मकान के अंदर जो मिला उससे उनके पांव तले जमीन खिसक गई. दरअसल यहां एक फ्रिज से अंदर उन्हें एक मानव खोपड़ी और कुछ हड्डियां बरामद हुई हैं. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
केरल के चोट्टानिकारा से एक डरा देने वाला मामला सामने आया है. यहां एरुमेली के पैलेस स्क्वायर में सालों से बंद पड़े घर में जो मिला उसे देखकर पुलिसकर्मियों के पांव तले जमीन खिसक गई. घर के अंदर पुलिस को फ्रिज के अंदर एक खोपड़ी और हड्डियां पैक करके रखी हुई मिलीं. एर्नाकुलम के मूल निवासी का ये घर 14 एकड़ की जमीन पर है. लगभग 15- 20 सालों से यहां कोई नहीं रहता है. ऐसे में पंचायत अधिकारियों ने हाल ही में पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी कि इस जगह का इस्तेमाल असामाजिक तत्वों द्वारा अड्डे के रूप में किया जा रहा है. इसके बाद पुलिस निरीक्षण करने के लिए इस घर में पहुंची. वहां अच्छे से छानबीन के दौरान घर के मालिका पुराना फ्रिज खोलकर देखा गया तो उसमें एक मानव खोपड़ी और कुछ हड्डियां मिलीं. हड्डियां तीन ढक्कनों में पैक था. माना जा रहा है कि खोपड़ी कई साल पुरानी है. घर में बिजली का कनेक्शन नहीं था और फ्रिज में कंप्रेसर भी नहीं था. पुलिस ने पूछताछ की कार्यवाही पूरी कर ली है और घटना की जांच शुरू कर दी है.
बता दें कि ये कोई अपने तरह का पहला मामला नहीं है बल्कि कई बड़े क्रिमिनल केसेज में देखा गया है कि हत्या के बाद पकड़े जाने के डर से किसी अपराधी ने फ्रिज में शव को छुपाया हो. कई मामलों में तो हत्यारे में शव के कई टुकड़े करने के बाद उसे फ्रिज में डाला और चुपचाप धीरे- धीरे उसे डिस्पोज किया.

आज का दंगल ईरान युद्ध को लेकर भारत में चल रही तैयारी पर है. ईरान जंग के हालात को देखते हुए सरकार ने दिल्ली में बड़ी बैठक बुलाई है. पार्लियामेंट हाउस में ये बैठक थोड़ी देर में शुरू होने वाली है जिसमें सभी दलों के 2-2 प्रतिनिधियों को बुलाया गया है. ये बैठक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हो रही है जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजीजू और ऊर्वरक मंत्री जेपी नड्डा समेत विदेश सचिव भी शामिल रहेंगे.

ईरान ने बहुत बड़ा दावा किया है ईरान का कहना है कि उसने अमेरिकी नौसेना ने यूएसएस अब्राहम लिंकन विमानवाहक पोत पर हमला किया है ईरान ने अमेरिका के इस एयर क्राफ्ट कैरियर पर क्रूज मिसाइल हमले का दावा किया है. अमेरिका की तरफ से इस हमले पर अभी तक कुछ नहीं कहा गया है. USS अब्राहम लिंकन परमाणु इंजन से चलने वाले निमित्ज श्रेणी का विमानवाहक पोत है. विमानवाहक पोत होने का मतलब एक ऐसे जंगी जहाज होने से है जिसपर फाइटर जेट उतर सकते हैं, यहां डेरा डाल सकते हैं और यहां से उड़ान भर सकते हैं.

मेट्रो की छत फाड़कर नीचे निकला बोरवेल... 100 फीट नीचे बनी सुरंग में हुआ 6 इंच का छेद, ठेकेदार पर केस
पुणे के शिवाजी रोड इलाके में एक निजी बोरवेल की खुदाई के दौरान पुणे मेट्रो की भूमिगत सुरंग में छेद होने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. इस लापरवाही ने न केवल करोड़ों की मेट्रो परियोजना की सुरक्षा पर सवाल खड़े किए हैं, बल्कि एक बड़े हादसे को भी न्योता दे दिया था.










